{"_id":"6a300a65311828dd5c09e7ee","slug":"up-t20-league-over-300-cricketers-appeared-for-trials-on-the-second-day-final-chance-today-meerut-news-c-72-1-mct1009-154752-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी टी-20 लीग : दूसरे दिन 300 से ज्यादा क्रिकेटरों ने दिया ट्रायल, आज अंतिम मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी टी-20 लीग : दूसरे दिन 300 से ज्यादा क्रिकेटरों ने दिया ट्रायल, आज अंतिम मौका
विज्ञापन
- मेरठ मेवरिक्स टीम की ओर से भामाशाह क्रिकेट मैदान में परखी जा रही प्रतिभा
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। यूपी टी-20 लीग का चौथा सीजन 14 अगस्त से शुरू हो रहा है। इसे लेकर मेरठ मेवरिक्स टीम की ओर से भामाशाह क्रिकेट मैदान में ट्रायल लिए जा रहे हैं। सोमवार को ट्रायल का दूसरा दिन रहा। इसमें 300 से ज्यादा खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। मेरठ, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, प्रयागराज, अलीगढ़ समेत प्रदेश के कई जिलों से खिलाड़ी पहुंचे। ट्रायल के दौरान चयनकर्ताओं की नजर लेफ्ट आर्म चाइनामैन गेंदबाज और ऑलराउंडरों पर रही। मंगलवार को ट्रायल में भाग लेने का खिलाड़ियों के पास अंतिम मौका रहेगा।
सुबह सात बजे ही क्रिकेटर भामाशाह क्रिकेट मैदान पर पहुंचने शुरू हो गए। क्रिकेटरों ने ट्रायल के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराया और उन्होंने मौके पर पहुंचकर अपना नंबर लिया और ट्रायल की तैयारी की। ट्रायल के दौरान मेरठ मेवरिक्स के मेंटर अरविंद कपूरी और हेड कोच उत्कर्ष चंद्रा ने बड़ी बारीकी के साथ खिलाड़ियों को परखा। इस दौरान गेंदबाजी में एक बैच में छह गेंदबाजों और बल्लेबाजी में एक साथ दो बल्लेबाजों को अलग-अलग पिच पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया। उन्होंने 8 से 10 गेंद बल्लेबाजों को बल्लेबाजी कराई और उनके तकनीकी कौशल को परखा गया। यह ट्रायल सुबह सात बजे से दोपहर करीब 2:30 बजे तक चले। ट्रायल के लिए 900 रजिस्ट्रेशन हुए। इसमें पहले दिन करीब 200, दूसरे दिन 300 से भी ज्यादा और अब मंगलवार को अंतिम दिन भी 300 से 400 खिलाड़ियों के ट्रायल में पहुंचने की उम्मीद है।
मेरठ के क्रिकेटरों ने भी किया शानदार प्रदर्शन
दूसरे दिन मेरठ के क्रिकेटरों ने ट्रायल में कमाल का प्रदर्शन किया। इस दौरान ऑलराउंडर प्रशांत चौधरी, हर्ष त्यागी, ऋषभ समेत कई क्रिकेटरों ने ट्रायल में हिस्सा लिया और चयनकर्ताओं को आकर्षित किया। मंगलवार को ट्रायल प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनकर्ताओं की ओर से लगभग 30 क्रिकेटरों का चयन किया जाएगा और बाद में मैच या कैंप के आधार पर टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन होगा। चयनकर्ताओं की प्राथमिकता मेरठ मेवरिक्स के लिए बैकअप तैयार करना है। इनमें तेज गेंदबाज, चाइनामैन गेंदबाज और ऑपनर बल्लेबाजों पर अधिक नजर है।
विज्ञापन
पीके ने युवाओं का मनोबल बढ़ाया
ट्रायल के दौरान पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज और वर्तमान में उत्तर प्रदेश सीनियर चयन समिति के अध्यक्ष प्रवीण कुमार भी भामाशाह क्रिकेट मैदान पहुंचे। उन्होंने कहा कि यूपी लीग उभरते हुए खिलाड़ियों को मौका देने का एक मंच बन गया है। इससे क्रिकेट काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। अब तो जिला लीग का भी आयोजन कराया जा रहा है। इससे स्थानीय स्तर पर भी खिलाड़ी तैयार हो रहे हैं। यूपी लीग के माध्यम से खिलाड़ी को आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में खेलने का मौका मिलता है। उन्होंने इस प्रकार की लीग की तारीफ की। इस दौरान उन्होंने मेरठ मेवरिक्स के मेंटर व यूपी रणजी ट्रॉफी कोच अरविंद कपूर के साथ रणजी ट्रॉफी के आगामी सीजन को को लेकर भी वार्ता की।