{"_id":"6a4d23c878b5f3144f0b6d62","slug":"up-t20-league-cricketers-arrive-in-noida-for-meerut-mavericks-trials-meerut-news-c-72-1-mct1009-155842-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी टी-20 लीग : मेरठ मेवरिक्स ट्रायल में नोएडा पहुंचे क्रिकेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी टी-20 लीग : मेरठ मेवरिक्स ट्रायल में नोएडा पहुंचे क्रिकेटर
विज्ञापन
- तेज गेंदबाजों के साथ आलराउंडर खिलाड़ियों पर रहा फोकस
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन की शुरुआत 14 अगस्त से हो रही है। इसके लिए मेरठ मेवरिक्स की ओर से एक बार फिर मंगलवार को नोएडा स्थित क्रिकेट स्टेडियम में ट्रायल हुए। इसमें टीम के मेंटर उत्तर प्रदेश रणजी ट्रॉफी कोच अरविंद कपूर और मेवरिक्स के हेड कोच उत्कर्ष चंद्रा ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन को परखा। इस दौरान चयनकर्ताओं की नजर मुख्य रूप से तेज गेंदबाज ऑलराउंडर और चाइनामैन गेंदबाजों पर रही। उन्होंने मेरठ मेवरिक्स में बैकअप गेंदबाज और बल्लेबाज तलाशने का प्रयास किया।
मेरठ मेवरिक्स फ्रेंचाइजी के मुख्य कोच उत्कर्ष चंद्रा ने बताया कि इस सीजन के लिए करीब 900 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। पहले चरण में मेरठ भामाशाह क्रिकेट मैदान में तीन दिवसीय ट्रायल हुए। इसमें तीन दिन में करीब 500 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। अब नोएडा में हुए ट्रायल में मंगलवार को 300 से अधिक खिलाड़ी पहुंचे। टीम प्रबंधन की ओर से लगभग 30 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इन्हें अभ्यास मैचों या कैंप के जरिये खुद को साबित करने का पूरा मौका दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि टीम लगभग तैयार है लेकिन पूरे टूर्नामेंट के दौरान चोट और खिलाड़ियों की फॉर्म को ध्यान में रखते हुए मजबूत बैकअप की तलाश की जा रही है। तेज गेंदबाज, ओपनर बल्लेबाज, ऑलराउंडर और स्पिनर्स के रूप में बैकअप की तैयारी के लिए ट्रायल किया जा रहा है। टीम प्रबंधन की ओर से 12 खिलाड़ियों को रिटेन किया जा चुका है। वहीं, सात खिलाड़ियों का चुनाव नीलामी के माध्यम से किया जाएगा। इनमें छह खिलाड़ी कैंप के माध्यम से चुने जाएंगे। कुल 25 खिलाड़ी टीम में शामिल होंगे।