फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP T20 League: Auction today; eyes on 8 players from Meerut.

यूपी टी-20 लीग : नीलामी आज, मेरठ के 8 खिलाड़ियों पर नजर

Thu, 23 Jul 2026 08:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 08:15 PM IST
विज्ञापन
UP T20 League: Auction today; eyes on 8 players from Meerut.
यू पी टी 20 लीग
आज आगरा में होगी नीलामी, मेरठ के कई खिलाड़ी नीलामी प्रक्रिया के लिए शॉर्ट लिस्ट
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। उत्तर प्रदेश टी-20 लीग के चौथे सीजन के लिए आज आगरा में खिलाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया होगी। मेरठ मेवरिक्स टीम सहित सभी छह फ्रेंचाइज इस प्रक्रिया में हिस्सा लेंगी। सभी छह टीम की ओर से 45 जगहों के लिए खिलाड़ियों की बोली लगाई जाएगी। इसके लिए सैकड़ों खिलाड़ियों को शॉर्ट लिस्ट किया गया है। इसमें मेरठ के भी 10 से अधिक खिलाड़ियों पर सबकी नजर होंगी।
यूपी लीग के चौथे सीजन की शुरूआत 14 अगस्त से हो रही है। उद्घाटन मुकाबला 14 अगस्त को लखनऊ स्थित इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगा। टूर्नामेंट का समापन 6 सितंबर को ग्रीन पार्क क्रिकेट स्टेडियम कानपुर में फाइनल मैच के साथ होगा। टूर्नामेंट में मेरठ मेवरिक्स, काशी रुद्रास, लखनऊ फाल्कंस, गोरखपुर लायंस, नोएडा किंग्स, कानपुर सुपरस्टार टीम प्रतिभाग कर रही हैं। इसमें कानपुर सुपरस्टार की कप्तानी मेरठ के समीर रिजवी, लखनऊ की कप्तानी मेरठ के भुवनेश्वर कुमार करेंगे। अभी तक सभी छह टीम की ओर से मेरठ के 11 क्रिकेटरों विजय कुमार, रितुराज शर्मा, दिव्यांश राजपूत, कार्तिक त्यागी, हरदीप, सुनील, भुवनेश्वर, प्रियम गर्ग, समीर रिजवी, विनीत पंवार, शुभम मिश्रा को रिटेन किया जा चुका है।
विज्ञापन

मेरठ के इन क्रिकेटरों पर होगी नजर
नीलामी प्रक्रिया के लिए उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से 100 से अधिक क्रिकेटरों को शॉर्ट लिस्ट किया गया है। इसमें मेरठ के बल्लेबाज मानवसिंधु, ऑलरांउडर यशु प्रधान, हर्ष त्यागी, समीर चौधरी, ऑलराउंडर प्रशांत चौधरी, गेंदबाज अजय कुमार, अंकुर, इंजमाम, पूर्णांक त्यागी, शिवम चौधरी पर नजर होगी। इनके नाम पर कई टीम दांव खेल सकती हैं। प्रशांत चौधरी ऑलराउंडर हैं और अभी तक लीग में शानदार प्रदर्शन करते आ रहे हैं। उनके ऊपर भी कई टीम की नजर रहेगी। वहीं मेरठ के कर्ण शर्मा की बात करें तो पिछले सीजन व लगभग 17 लाख रुपये में नोएडा किंग्स में शामिल हुए थे अब देखना यह है कि क्या इस सीजन भी टीम उनके पीछे जाएंगी या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed