फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: step mother murdered five-year-old and hide her body in bed

मेरठ: सौतेली मां ने देवर के साथ मिलकर मासूम को मार डाला, बेड में छिपाया शव, आरोपी महिला गिरफ्तार

Thu, 12 Sep 2019 02:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 12 Sep 2019 02:39 PM IST
विज्ञापन
UP: step mother murdered five-year-old and hide her body in bed
मृतक मासूम के शव को गोद में लेकर विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

मेरठ जिले में सरधना थाना क्षेत्र के कपसाड़ गांव में गुरुवार को दिल दहलाने वाली घटना हो गई। सौतेली मां ने देवर के साथ मिलकर छह साल के मासूम को गला घोंटकर मार डाला। बाद में शव बेड में छिपा दिया। बच्चे ने अपने चाचा और सौतेली मां को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। हत्यारोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला का देवर फरार है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कपसाड़ गांव निवासी एक युवक की शादी कंकरखेड़ा के नंगलाताशी निवासी महिला से हुई थी। दंपती से एक बेटा था, जिसकी उम्र इस समय छह साल थी। युवक आसाम में नौकरी करने के चलते वहीं रह रहा है। करीब डेढ़ साल पहले गांव में मोबाइल टावर निर्माण के दौरान मजदूर आए थे। इस दौरान युवक की पत्नी एक युवक के साथ गांव से चली गई थी। जिसके बाद युवक ने मासूम की देखरेख के लिए बागपत निवासी महिला से दूसरी शादी कर ली। युवक की दूसरी पत्नी इस समय सात माह की गर्भवती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आठ साल का अमन बोला, अम्मी को अब्बू ने मारा...नन्हें बेटे के चंद शब्दों से खुली हत्या की पूरी वारदात
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि गुरुवार दोपहर बच्चा स्कूल से घर पहुंचा था। इस दौरान उसकी दादी घर पर नहीं थी। पुलिस का कहना है कि बच्चे की सौतेली मां अपने देवर के साथ आपत्तिजनक स्थिति में थी। इस दौरान बच्चा आ गया। कहीं बच्चा अवैध संबंधों का राज न खोल दे, इसके चलते महिला ने देवर के साथ मिलकर मासूम को गला घोंटकर मार दिया।

कुछ देर बाद ही बच्चे की दादी घर पहुंची तो बच्चा नहीं मिला। दादी ने जब बच्चा के बारे में पूछा तो बेड पर बैठी महिला ने बहाना बना दिया कि वह तो पड़ोस में गया था। दोपहर तीन बजे तक भी बच्चा घर नहीं आया और उसका आसपास भी पता नहीं चला तो दादी ने शक होने पर पड़ोसियों को बुला लिया। इस दौरान आरोपी देवर घर से फरार हो गया। गांव में रहने वाले एक सिपाही ने महिला से पूछताछ की। पड़ोस के लोगों को शक होना शुरू हुआ तो सौतेली मां छत पर जा चढ़ी। जिसके बाद कमरे की तलाशी लेने पर बच्चे का शव बेड से निकाला गया। सूचना पर एसओ सरधना उपेंद्र मलिक मौके पर पहुंचे। गांव में भीड़ जुट गई। 

यह भी पढ़ें: बेडशीट में बंधी मिली महिला की लाश, इन सवालों के बीच उलझी हत्या की गुत्थी, देखें तस्वीरें

एसओ ने बताया कि बच्चे के रिश्ते के चाचा की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। महिला ने हत्या का जुर्म कबूल लिया है। हत्यारोपी देवर की तलाश की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed