फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP starts with wins in Under-14 and 19

Meerut News: अंडर-14 और 19 में यूपी ने की जीत से शुरूआत

Wed, 08 Oct 2025 08:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 08:51 PM IST
विज्ञापन
UP starts with wins in Under-14 and 19
सेंट फ्रांसिस स्कूल में नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ, खिलाड़ियों से परिचय प्राप्
सेंट फ्रांसिस काॅन्वेंट स्कूल में शुरू हुई सीआईएससीई नेशनल बास्केटबाल प्रतियोगिता, 40 से अधिक टीम पहुंची
विज्ञापन

पहले दिन अंडर 14, 17 और 19 वर्ग में लीग मैच खेले गए
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कंकरखेड़ा स्थित सेंट फ्रांसिस काॅन्वेंट स्कूल में बुधवार से सीआईएससीई नेशनल बास्केटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर 14, 17 और 19 वर्ग में लीग मैच खेले गए। इसमें अंडर 19 और अंडर 14 में उत्तर प्रदेश की टीम ने जीत के साथ शुरूआत की। मैच से पूर्व मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय बास्केबाल खिलाड़ी विशान कुमार गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और अपना अनुभव उनके साथ बांटा।
प्रतियोगिता में बुधवार को पहला मुकाबला अंडर 14 वर्ग में उत्तराखंड और मध्यप्रदेश के बीच हुआ, जिसमें उत्तराखंड की टीम ने 33-20 के स्कोर से जीत प्राप्त की। दूसरा मैच नॉर्थ इंडिया और तमिलनाडु के बीच हुआ, जिसमें तमिलनाडु ने 42-25 से विजयी रहे। तीसरा मैच बिहार और पश्चिम बंगाल के बीच हुआ जिसमें बिहार की टीम जीती। चौथा मैच आंध्र प्रदेश तेलंगाना और केरल के बीच हुआ, इसमें आंध्र प्रदेश और तेलंगाना ने केरल को शिकस्त देकर अपनी बढ़त बनाई। पांचवा मैच उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के बीच हुआ, जिसमें उत्तर प्रदेश ने पश्चिम बंगाल को मात दी।
विज्ञापन

अंडर 17 वर्ग में पहला मैच नॉर्थ इंडिया और पश्चिम बंगाल के बीच में खेला गया, जिसमें नॉर्थ इंडिया ने जीत प्राप्त की। दूसरा मैच महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल के बीच में हुआ। जिसमें महाराष्ट्र की टीम ने मैच जीता। तीसरा मैच केरल और बिहार के बीच हुआ, जिसमें केरल ने जीत प्राप्त की। चौथा मैच आंध्र प्रदेश तेलंगाना और बिहार के बीच में हुआ, जिसमें आंध्र प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। वर्ग 19 में पहला मैच उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच में हुआ, जिसमें उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर मैच जीता। दूसरा मैच तमिलनाडु और नॉर्थ वेस्ट के बीच हुआ, जिसमें तमिलनाडु विजयी हुआ। तीसरा मैच कर्नाटक और उत्तराखंड के बीच हुआ, जिसमें कर्नाटक के खिलाड़ियों ने शानदार किया। चौथा मैच बिहार और पश्चिम बंगाल के बीच हुआ, जिसमें बिहार ने पश्चिम बंगाल को शिकस्त दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर बास्केटबाल रीजनल कोऑर्डिनेटर डेविड शीरिल, तक्षशिला स्कूल के प्रबंधक ओमपाल सिंह, फादर सहायदास, फादर थॉमसन थॉमस, डॉ. संदीप चौधरी, डॉ. गुलाब सिंह आदि ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। यहां सिस्टर सिंधु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed