UP: सपा विधायक की बढ़ी मुश्किलें, अतुल प्रधान पर आरोप तय, इस मामले में हुई कार्रवाई
समाजवादी पार्टी के सरधना से विधायक अतुल प्रधान की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अतुल प्रधान के मुकदमों में न्यायालय ने आरोप तय कर दिए हैं। किस मामले में ये कार्रवाई हुई है आगे जानिए।
विस्तार
मेरठ न्यायालय एसीजेएम प्रथम विशेष न्यायाधीश एमपी एमएलए कोर्ट नदीम अनवर की अदालत में समाजवादी पार्टी के सरधना क्षेत्र के विधायक अतुल प्रधान के मुकदमों में न्यायालय ने आरोप तय किए हैं। विधायक के अधिवक्ता गगन राणा ने बताया कि आरोपी अतुल प्रधान के खिलाफ थाना फलावदा में वर्ष 2022 में आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा पंजीकृत हुआ था।
इसके अलावा वर्ष 2015 में चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के बाहर जाम लगाकर पुतला फूंकने के आरोप में और दौराला क्षेत्र में वर्ष 2019 में चुनाव आचार संहिता उल्लंघन से संबंधित मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
इन मुकदमों में अतुल प्रधान के चार्ज न्यायालय में बनाए गए तथा आगामी सुनवाई के लिए न्यायालय ने एक अगस्त 2024 की तिथि निर्धारित कर दी है।
यह भी पढ़ें: Kargil Vijay : सरसावा वायुसेना स्टेशन पर एयर शो में लड़ाकू विमानों ने दिखाए करतब, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
पेड़ कटान के खिलाफ भी अतुल ने चला रखा है आंदोलन
सपा विधायक अतुल प्रधान ने गंगनहर के किनारे पेड़ कटान के विरोध में पेड़ चिपको आंदोलन चला रखा है। उन्होंने कहा कि पेड़ों का कटान अवैध रूप से नियम विरुद्ध किया जा रहा है। पेड़ मेरठ में कट रहे हैं और लगेंगे कहीं ओर।
विधायक अतुल प्रधान ने इस मामले में वन राज्यमंत्री केपी मलिक से बात की व सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को पूरा मामला बताया है। वहीं एनजीटी इस मामले में सुनवाई 25 जुलाई को सुनवाई करेगी। चर्चा है कि वन विभाग के अधिकारियों पर भी कार्रवाई हो सकती।