फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut Double Murder: आधी उम्र के युवक को दिल दे बैठी मां, कोर्ट मैरिज से खौला बेटों का खून, उजाड़ दिया सुहाग

Mon, 24 Jul 2023 04:18 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 24 Jul 2023 04:18 PM IST
विज्ञापन
UP: Son along with his family members killed two including Arvind after angered by court marriage of mother
विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

मेरठ जनपद के हस्तिनापुर में अरविंद (22) की हत्या गांव की विधवा महिला गीता (44) से कोर्ट मैरिज की रंजिश में की गई। महिला के परिवार वाले इस रिश्ते का विरोध कर रहे थे। दोनों परिवार के लोग गुर्जर समाज से हैं। सात महीने पहले गीता अरविंद के बच्चे की मां बनी तो परिवार के लोगों ने अरविंद के खात्मे की कसम खा ली। इसी रंजिश में महिला के बेटे ने चचेरे भाइयों और परिवार के लोगों के साथ मिलकर रविवार को वारदात को अंजाम दे डाला। 



एसएसपी ने बताया कि मृतक अरविंद के भाई सरजीत सिंह ने हत्या के मामले में महिला के बेटे दीपांशु पुत्र महकेश, जेठ संजय, जेठ के बेटे रितिक व प्रिंस, जेठ विनोद के बेटे हिमांशु और गांव के इंदर समेत दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस घटना में बेकसूर ई-रिक्शा चालक सुरेंद्र की भी जान चली गई।

UP: Son along with his family members killed two including Arvind after angered by court marriage of mother
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि जांच में सामने आया है कि महिला गीता की शादी 2002 में पाली निवासी महकेश के साथ हुई थी। गीता के दो बच्चे हुए। 2020 में महकेश की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। इसके बाद गीता अपनी उम्र से आधे पति के दोस्त गांव के ही अरविंद के साथ घर से चली गई थी। 

UP: Son along with his family members killed two including Arvind after angered by court marriage of mother
विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

वहीं, 2021 में गीता और अरविंद कोर्ट मैरिज करने के बाद गांव वापस आ गए। गीता के जेठ और परिवार के लोग इसको लेकर विरोध जता रहे थे। अरविंद गीता के पति महकेश का दोस्त था। ऐसे में परिवार वालों का ये भी आरोप था कि दोनों ने मिलकर शराब में जहर देकर महकेश को मारा होगा। इसको लेकर महकेश के परिवार वाले दोनों से रंजिश रखे हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP: Son along with his family members killed two including Arvind after angered by court marriage of mother
विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

सात महीने पहले गीता को बेटा होने पर बढ़ गई रंजिश
मां की कोर्ट मैरिज से आहत 18 वर्षीय बेटा दीपांशु अपने छोटे भाई के साथ मामा के यहां जाकर रहने लगा था। सात महीने पहले अरविंद से गीता को एक बेटा हो गया। इसके बाद से परिवार के लोग और खफा थे। पूरे गांव में परिवार की इज्जत खराब हो रही थी। इसी रंजिश में रविवार को गीता के बेटे दीपांशु, जेठ संजय, जेठ के बेटे रितिक व प्रिंस, जेठ विनोद का बेटे हिमांशु और गांव के इंदर के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दे डाला।

विज्ञापन
UP: Son along with his family members killed two including Arvind after angered by court marriage of mother
हंगामा करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, कत्ल की तस्दीक करने के बाद गए हत्यारे
दोहरे हत्याकांड की पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी में हत्यारे अरविंद को जमीन पर गिराकर गोली मारते नजर आ रहे हैं। हत्यारे दो बाइकों पर आए थे। सभी ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। हत्यारों ने ई-रिक्शा के पीछे से ही गोलियां चलानी शुरू कर दीं। एक गोली ई-रिक्शा चालक सुरेंद्र को लगी, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अरविंद पैर में गोली लगने के बाद ई-रिक्शा से कूदकर गली की तरफ भागने लगा। लेकिन 25-30 मीटर दूर हत्यारों ने उसे दौड़कर पकड़ लिया। जमीन पर गिरने के बाद हत्यारों ने उसकी कनपटी और सिर पर कई गोलियां मारीं। मौत की तस्दीक होने के बाद हत्यारे फरार हो गए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed