फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Smugglers used to make weapons in Meerut and sell them to Delhi, Haryana, four arrested

UP: मेरठ में हथियार बनाकर दिल्ली, हरियाणा तक बेचते थे तस्कर, चार गिरफ्तार, बड़ी संख्या में अधबनी पिस्टल बरामद

Sun, 06 Oct 2024 11:09 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 06 Oct 2024 11:09 PM IST
सार

इस अवैध धंधे के सरगना साजिद ने पूछताछ में पुलिस को जानकारी दी कि असलाह फैक्टरी के लिए खराद मशीन गाजियाबाद के पटेल नगर और मेरठ के माधवपुरम से खरीदी गई थी।
 

विज्ञापन
UP: Smugglers used to make weapons in Meerut and sell them to Delhi, Haryana, four arrested
पुलिस की गिरफ्त में चारों आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के लिसाड़ीगेट अहमदनगर के मकान और कांशीराम कॉलोनी के फ्लैट में संचालित असलहा फैक्टरी से दूसरे राज्यों तक अवैध हथियारों की तस्करी की जा रही थी। फैक्टरी संचालन और तस्करी कर रहे गिरोह का नेटवर्क दिल्ली, हरियाणा तक फैला हुआ है। लिसाड़ी गेट पुलिस ने शनिवार रात फैक्टरी से अधबने अवैध हथियार, उन्हें बनाने के उपकरण व औजार बरामद कर अहमद नगर निवासी सरगना साजिद, समर कालोनी निवासी रिहान, नावेद और कय्यूम को गिरफ्तार कर रविवार को खुलासा किया है। वहीं, कांशीराम कॉलोनी में दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन

रविवार शाम को पुलिस लाइन सभागर में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने प्रेसवार्ता कर बताया कि मुखबिर की सूचना पर अहमद नगर गली एक मोती मस्जिद के पास साजिद के मकान पर सीओ कोतवाली की टीम ने दबिश दी थी। यहां से गिरफ्तार किए गए साजिद ने बताया कि समर गार्डन निवासी इरशाद किराये पर रहकर हथियार आपूर्ति करता था। हरियाणा की फरीदाबाद पुलिस ने शुक्रवार को फैक्टरी में तैयार की गई पिस्टल के साथ इरशाद को गिरफ्तार किया था। एसएसपी डा. विपिन ताडा ने भी रविवार दोपहर को लिसाड़ीगेट थाने पहुंचकर अवैध हथियारों की फैक्टरी चलाने वाले बदमाशों से पूछताछ की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये सामान किया बरामद
पुलिस ने फैक्टरी से 06 अर्द्धनिर्मित पिस्टल 32 बोर, 05 पिस्टल बॉडी, 14 बॉडी प्लेट, 12 पिस्टल स्लाइड, 15 स्लाइड प्लेट, 02 शिकंजा, 02 बड़ी आरी, 05 ब्लेड, 06 लकड़ी की पिस्टल बट चाप, 22 रेती, 01 पेचकस, 05 फायरिंग पिन बनाने वाली रॉड, 02 बिट होल्डर, 06 बिटलॉक, 27 बिट, 03 रिन्च, 01 बड़ी ड्रिल मशीन, 06 मैग्जीन की स्प्रिंग्र, 04 रिकॉलिंग स्प्रिंग, 05 ट्रिगर स्प्रिंग, 50 फायरिंग पिन स्प्रिंग, 01 हथौड़ा, 04 पिस्टल लॉक आदि सामान बरामद किया है।
 
विज्ञापन

एक तस्कर और दो असलाह फैक्टरी के खुलासे
लिसाड़ी गेट पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि आरोपी अपराधियों को हथियारों की बिक्री करते थे। वे पूर्व में समर गार्डन निवासी फरमान, शबनम पत्नी सगीर, अली, कोतवाली निवासी अमन उर्फ बल्लू, ब्रह्मपुरी निवासी सादान उर्फ पकौड़ी और तारापुरी निवासी माशूक को हथियार बेच चुके हैं। वहीं, दिल्ली पुलिस ने भी माशूक को गिरफ्तार करने के बाद कांशीराम कॉलोनी के फ्लैट में चल रही अवैध असलाह फैक्टरी का खुलासा किया है। माशूक दोनों फैक्टरियों से हथियार लेकर दूसरे राज्यों तक तस्करी करता था।
 

मौलाना को पकड़ने पर थाने में हंगामा
लिसाड़ीगेट के जिस मकान में असलाह फैक्टरी चल रही थी, उसके बराबर मकान में रहने वाले एक मस्जिद के मौलाना को पुलिस ने पकड़ा और थाने लाकर पूछताछ की। इस पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने थाने में हंगामा किया। हालांकि पूछताछ के बाद पुलिस ने मौलाना को छोड़ दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed