फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Sisters died one after another with a mysterious fever in meerut

यूपी: दो सगी बहनों ने रहस्यमयी बुखार से एक के बाद एक तोड़ा दम, इलाके में मचा कोहराम

Thu, 06 Sep 2018 05:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 06 Sep 2018 05:29 PM IST
विज्ञापन
UP: Sisters died one after another with a mysterious fever in meerut
बच्ची की मौत की खबर सुनकर इकट्ठा हुईं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी यूपी में बारिश के बाद संक्रामक रोगों और जानलेवा बुखार ने पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। मेरठ के सरधना में आज सुबह रहस्यमयी बीमारी से दो बच्चियों की मौत हो गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। जानें पूरा मामला:-
विज्ञापन

मोहल्ला आजादनगर में आस मोहम्मद अंसारी अपने परिवार के साथ रहता है। यहां गुरुवार को उसकी दो बेटियों को अचानक बुखार आ गया। जानकारी के मुताबिक बुखार के बाद बच्चियों को रात में गले में दर्द की शिकायत हुई और दोनों को गला फूलने लगा।

परिजन कुछ समझ पाते इससे पहले ही एक बेटी ने रात नौ बजे दम तोड़ दिया। इससे घर में कोहराम मच गया। इसके बाद सुबह पांच बजे दूसरी बेटी को भी गले में दर्द और सूजन की शिकायत हुई और इसी तरह उसकी भी मौत हो गई।

बच्चियों की मौत से परिजनों व आस पास के इलाके में हड़कंप मच गया। इलाके में भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। मौके पर जमा भीड़ ने इलाके में चिकित्सा कैंप लगाकर बीमारा का पता लगाने की मांग की। बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सीएचसी प्रभारी ने बच्चें के परिजनों से बातचीत की।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed