{"_id":"694b74986e068f7e040d06d5","slug":"up-school-closed-holidays-announced-for-up-to-class-8th-due-to-cold-bsa-issues-orders-2025-12-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP School Closed: 8वीं तक के स्कूलों में छुट्टियां... बीएसए ने जारी किए आदेश; जानें यहां कब खुलेंगे विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP School Closed: 8वीं तक के स्कूलों में छुट्टियां... बीएसए ने जारी किए आदेश; जानें यहां कब खुलेंगे विद्यालय
Wed, 24 Dec 2025 10:39 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 24 Dec 2025 10:39 AM IST
सार
यूपी में बढ़ती ठंड को देखते हुए नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के सभी बोर्ड के स्कूलों के अवकाश में विस्तार किया गया है। मेरठ की बीएसए आशा चौधरी ने बताया कि अब स्कूलों में 24 और 26 दिसंबर को भी अवकाश रहेगा।
विज्ञापन
Up School Closed News
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के मेरठ जिले में बढ़ती हुई कड़ाके की ठंड और घने कोहरे को देखते हुए प्रशासन ने छात्रों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है। नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के सभी बोर्डों (सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड सहित) के स्कूलों की छुट्टियों में विस्तार किया है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) आशा चौधरी ने आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि अब 24 दिसंबर और 26 दिसंबर को भी स्कूलों में पूर्ण अवकाश रहेगा।
इससे पहले 25 दिसंबर को क्रिसमस के अवसर पर तथा 27 दिसंबर को गुरु गोविंद सिंह जयंती के उपलक्ष्य में पहले से ही छुट्टी घोषित थी। इसके अलावा 28 दिसंबर को रविवार होने के कारण भी कोई कक्षा नहीं होगी। इस तरह अब स्कूल 29 दिसंबर से फिर से खुलेंगे।

स्कूल खुलने पर नया समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा, ताकि सुबह की अत्यधिक ठंड और कम दृश्यता से बच्चों को कोई परेशानी न हो। यह फैसला छोटे बच्चों की नाजुक सेहत को ध्यान में रखकर लिया गया है, क्योंकि इस उम्र के बच्चे ठंड से जल्दी प्रभावित हो जाते हैं।
विज्ञापन
प्रशासन ने सभी स्कूल प्रबंधनों को सख्त निर्देश दिए हैं कि इस दौरान कोई भी अनधिकृत कक्षा संचालन न हो, अन्यथा उचित कार्रवाई की जाएगी। अभिभावकों से अपील की गई है कि वे बच्चों को गर्म कपड़ों में रखें और घर पर ही पढ़ाई-लिखाई जारी रखें। यह कदम पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लगातार गिरते तापमान और शीतलहर के बीच बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया महत्वपूर्ण प्रयास है।
जल्दी छट गया कोहरा, धूप ने दी थोड़ी राहत, पारा 5.5 डिग्री चढ़ा
पिछले कई दिन से लगातार पड़ रहा कोहरा मंगलवार की सुबह जल्दी छट गया। कोहरा हटने पर निकली धूप ने थोड़ी राहत दी। हालांकि हवा की रफ्तार अन्य दिनों की अपेक्षा तेज रही जिस कारण मौसम सर्द बना रहा। दिन का तापमान 5.5 डिग्री चढ़ गया। कोहरा अभी आने वाले दिनों में भी ऐसे ही बना रहेगा।

मौसम के तेवर लगातार बदलते जा रहे हैं। ठंड का असर तेजी से दिख रहा है। पिछले कई दिनों से लगातार कोहरा पड़ रहा था। मंगलवार को अन्य दिनों की अपेक्षा कोहरा थोड़ा जल्दी छट गया। वहीं अच्छी धूप निकलने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
गुनगुनी धूप का लोगों ने आनंद लिया। हालांकि यह राहत ज्यादा देर नहीं रही और धूप जल्दी गायब हो गई। वहीं शाम के समय तेज हवा चलने से मौसम और भी सर्द हो गया।
चौधरी चरण सिंह विवि की मौसम वेधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन के तापमान में करीब 5.5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम में वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि कोहरे का असर मंगलवार को सुबह कम दिखाई दिया।
अभी दो-तीन दिन तक हवा की रफ्तार तेज होने से मौसम सर्द बना रहेगा। सुबह के समय कोहरा रहेगा। दिन का तापमान दो डिग्री तक कम हो सकता है। फिलहाल ठंड से राहत के आसार नहीं है।
खराब हो गई हवा, 323 रहा एक्यूआई
मंगलवार को हवा चलने के बावजूद भी मेरठ समेत एनसीआर की हवा प्रदूषित रही। पिछले कई दिनों से मेरठ का एक्यूआई लाल श्रेणी में चल रहा है। दिसंबर खत्म होने को है लेकिन अभी तक प्रदूषण का लेवल कम नहीं हो रहा है। मंगलवार को शहर का एक्यूआई 323 दर्ज किया गया, जो बहुत ही खराब श्रेणी में आता है। इसके अलावा गंगानगर 245, जयभीम नगर 373, पल्लवपुरम 350, बेगमपुल पर 240, दिल्ली रोड 325 एक्यूआई दर्ज किया गया।