फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Sardar Vallabhbhai Patel birth anniversary celebrated as Rashtriya Ekta Diwas, officials run for 'Run fo

UP: राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती, 'रन फॉर यूनिटी' का हुआ आयोजन

Mon, 31 Oct 2022 11:21 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 31 Oct 2022 11:21 AM IST
विज्ञापन
UP: Sardar Vallabhbhai Patel birth anniversary celebrated as Rashtriya Ekta Diwas, officials run for 'Run fo
रन फॉर यूनिटी - फोटो : अमर उजाला

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस को जिले में राष्ट्रीय अखंडता दिवस के रुप में मनाया गया। बिजनौर व मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुजफ्फरनगर पुलिस की ओर से  ‘रन फोर यूनिटी’ दौड़ का आयोजन किया गया। 

विज्ञापन


एसपी देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव ने  रिजर्व पुलिस लाइन्स  स्थित मंच से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। रन फोर यूनिटी दौड पुलिस लाईन से प्रारम्भ होकर सिविल लाईन से मदन स्वीट्स के बराबर से होते हुए रेलवे रोड से एसडी तिराहा से प्रकाश चौक से सदर बाजार होते हुए मालवीय चौक से महिला थाने के सामने से वापस पुलिस लाइन पर समाप्त हुई।
विज्ञापन


दौड़ में पुलिस मॉडर्न स्कूल के छात्र-छात्राओं, पुलिस अधिकारीयों, कर्मचारियों और खिलाडिय़ों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशान्त कुमार प्रसाद, पुलिस अधीक्षक यातायात   कुलदीप सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: धर्मांतरण का मामला: मंगतपुरम में फोर्स तैनात, लोगों से मिले अफसर, खुफिया विभाग ने डाला डेरा

स्कूलों में मनाई गई सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती
सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर स्टेडियम में एकता दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें डीएम समेत तमाम अधिकारियों व नेताओं ने दौड़ लगाई। स्कूलों में जागरुकता रैली निकाली गई।

एकता दौड़ मे डीएम सहित अधिकारी दौड़े
लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 147 वी जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। जिला खेल कार्यालय बिजनौर के तत्वावधान में 31 अक्टूबर को प्रातः 6:30 बजे एकता दौड़ का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ उमेश मिश्रा जिला अधिकारी बिजनौर द्वारा उपस्थित सभी खिलाड़ियों एवं समाज के बुद्धिजीवी लोगों को राष्ट्रीय की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए शपथ दिलाकर किया गया। यह दौड़ स्टेडियम बिजनौर से प्रारंभ होकर नुमाइश ग्राउंड चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट बिजनौर में जाकर समाप्त हुई। उधर स्कूलों में ही जयंती मनाई गई और बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली।

सरदार पटेल की जयंती पर चला सफ़ाई अभियान, डीएम ने भी उठाया कूडा
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर नेहरू युवा केंद्र द्वारा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बागपत से जिलाधिकारी राजकमल यादव ने रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर जनपद के प्रसिद्ध यमुना नदी के तट पर स्थित पक्का घाट के लिए रवाना किया।

रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और पक्का घाट पर स्थित सभी ने नदियों के तट पर नदियों को व अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ और साफ रखने का संदेश दिया। पक्का घाट पर सफाई अभियान भी चलाया गया । जहाँ डीएम ने भी कूडा उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed