फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP's 'Anna' will attack Kashmir's apple, This is the specialty of the species

यूपी का 'अन्ना' देगा कश्मीर के सेब को टक्कर, ये है प्रजाति की खासियत

Mon, 21 May 2018 04:13 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मोहित कुमार, मेरठ
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मोहित कुमार, मेरठ Updated Mon, 21 May 2018 04:13 PM IST
विज्ञापन
UP's 'Anna' will attack Kashmir's apple, This is the specialty of the species
सेब की अन्ना प्रजाित - फोटो : अमर उजाला

यूपी का अन्ना प्रजाति का सेब अब कश्मीर और हिमाचल के सेब को टक्कर देगा। इसके लिए भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान (आईआईएफएसआर) मेरठ द्वारा इस प्रजाति पर किया गया परीक्षण सफल रहा है। इसकी खेती के लिए जहां स्थानीय मौसम अनुकूल है तो इस फसल की रोग प्रतिरोधी क्षमता भी काफी अधिक है। यूपी समेत उत्तर भारतीय मैदानी क्षेत्रों में इसकी खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है।

विज्ञापन


गन्ना, धान, आलू और गेहूं के अलावा यूपी के किसानों और बागवानी उत्पादकों को सेब की खेती के लिए जागरूक किया जा रहा है। मोदीपुरम स्थित भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. दुष्यंत मिश्रा के अनुसार यहां अन्ना प्रजाति पर काम किया जा रहा है। इस प्रजाति को ट्रायल के तौर पर संस्थान के फार्म पर लगाया गया था, जहां पर यह सफल रही और एक साल में ही इस प्रजाति पर अच्छा फूल आने के बाद फल भी आ गया। यूपी समेत उत्तर भारतीय मैदानी क्षेत्रों के लिए इसकी खेती पर देश के एकमात्र सेंटर भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के वैज्ञानिक ही काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन


इजराइल की है प्रजाति
प्रधान वैज्ञानिक डॉ. मिश्रा के अनुसार सेब की अन्ना प्रजाति इजराइल की है। यहां के वातावरण के लिए उन्होंने इस प्रजाति को अपने फार्म पर लगाया, जिस पर उसका परीक्षण सही रहा। यह प्रजाति 44-45 डिग्री तापमान में भी हो सकती है। अभी तक के जो फल उस पर आए हैं, उनका आकार भी सही है और जून के अंतिम सप्ताह तक पक जाएंगे। इससे किसानों की आय में इजाफा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है प्रजाति की खासियत

UP's 'Anna' will attack Kashmir's apple, This is the specialty of the species
सेब की अन्ना प्रजाित - फोटो : अमर उजाला

अन्ना प्रजाति यहां के मौसम के लिए अनुकूल है  
इस प्रजाति में कोई भी बीमारी नहीं लगती है।  
अन्ना प्रजाति में कोई केमिकल डालने की जरूरत नहीं है।  
पहले साल फल थोड़ा कम, दूसरे साल अच्छे फल आते हैं।  
इस प्रजाति के सेब अन्य प्रजातियों से कम लाल रहते हैं।  
अन्ना प्रजाति का स्वाद भी अलग है, सेहत के लिए अच्छा है।  
यह प्रजाति जून में पककर बाजार में आती है।  
जून में आना वाला कश्मीर वाला फल महंगा होता है।  
अन्ना प्रजाति के फल के दाम भी कम रहेंगे।  

चिड़िया से है खतरा
सेब की अन्ना प्रजाति की खास बात यह है कि उसमें कोई बीमारी नहीं लगती है। हालांकि जब फल आ जाता है तो इसे चिड़ियां खाती हैं। वैज्ञानिक चिड़िया से फल को बचाने के लिए भी काम कर रहे है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed