फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Restaurent owner attacked by criminals in meerut captured in the CCTV video

CCTV में कैद हुई बदमाशों की गुंडागर्दी, तमंचे और लाठी-डंडों से रेस्टोरेंट मालिक पर किया हमला

Mon, 27 Aug 2018 04:56 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 27 Aug 2018 04:56 PM IST
विज्ञापन
UP: Restaurent owner attacked by criminals in meerut captured in the CCTV video
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में अब्दुल्लापुर स्थित एक अस्पताल के पास आरुष फास्ट फूड में की गई बाइक सवारों की गुंडागर्दी वीडियो के माध्यम से वायरल हो गई। वीडियो फुटेज में आरोपी बेखौफ होकर तमंचे और लाठी-डंडों से रेस्टोरेंट मालिक को पीट रहे हैं। पुलिस ने चार को नामजद करते हुए डेढ़ दर्जन युवकों पर मुकदमा दर्ज किया है। शिनाख्त होने के बाद भी पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ सकी है। 

विज्ञापन

UP: Restaurent owner attacked by criminals in meerut captured in the CCTV video
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला

भावनपुर थाना क्षेत्र के अब्दुल्लापुर खालसा मोहल्ला निवासी सनी पुत्र सतपाल का छिलौरा रोड पर आरूष फास्ट फूड रेस्टोरेंट है। जहां शनिवार को बाइक और स्कूटी सवार एक दर्जन से अधिक युवकों ने लाठी डंडों और तमंचों से सनी पर हमला बोल दिया था। इस दौरान पास की दुकान पर खड़ा पांच वर्षीय बालक डंडा लगने से घायल हो गया था। यह घटना नजदीकी अस्पताल के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने इसकी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

UP: Restaurent owner attacked by criminals in meerut captured in the CCTV video
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि कपिल पुत्र लोकेश निवासी छिलौरा, रोहन निवासी रामनगर, अंकित भड़ाना निवासी बडौली, रजनीश निवासी गंगासागर को नामजद करते हुए एक दर्जन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि यहां हमला करने से पहले बाइक, स्कूटी सवार युवक गंगानगर स्थित आईआईएमटी विश्वविद्यालय के गेट पर पहुंचे थे और ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed