फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Rape of Class 5 student in Meerut... Youth lured her to his home and made her victim, accused released

UP: मेरठ में कक्षा 5 की छात्रा से दुष्कर्म... बहाने से अपने घर ले गया युवक और बनाया शिकार, थाने से छोड़ा आरोपी

Sun, 02 Feb 2025 11:56 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 02 Feb 2025 11:56 AM IST
सार

12 साल की किशारी स्कूल जाने के लिए निकली थी, लेकिन स्कूल नहीं पहुंची। मां ने उससे पूछताछ की तो उसने रोते हुए सारी बात बता दी। इस घटना के विरोध में लोगों ने थाने पर हंगामा कर दिया।  

विज्ञापन
UP: Rape of Class 5 student in Meerut... Youth lured her to his home and made her victim, accused released
rape demo - फोटो : File Photo

विस्तार

टीपीनगर में कक्षा पांच की छात्रा से घर के पास दूसरे मोहल्ले में रहने वाले एक युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। परिजन और मेरठ व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग के लिए हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया।
विज्ञापन

 

टीपीनगर थाना क्षेत्र के बागपत रोड स्थित एक कालोनी में 12 वर्षीय छात्रा रहती है। वह कक्षा पांच में पढ़ती है। बृहस्पतिवार को घर से स्कूल के लिए निकली लेकिन स्कूल नहीं पहुंची। दोपहर में वह वापस घर पहुंची। शनिवार को परिजनों को कुछ शक हुआ तो मां ने पूछताछ की। मां को बताया कि घर के पास दूसरे मोहल्ले में रहने वाला एक युवक उनकी बेटी को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने छेड़छाड़ की और फिर दुष्कर्म कर दिया। परिवार छात्रा को लेकर टीपीनगर थाने आ गया और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी युवक को भी दबोच लिया, लेकिन कुछ देर बाद ही उसे छोड़ दिया गया। दरोगा पर आरोप है कि उसने युवक के नशेड़ी होने का हवाला देकर छात्रा के परिवार पर समझौता करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया।
 
विज्ञापन

शाम को मेरठ व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष और सपा नेता शैंकी वर्मा अपने कुछ साथियों को लेकर थाने पहुंच गए। थाना प्रभारी टीपीनगर सुबोध कुमार सक्सेना से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी कैमरे से वारदात की पुष्टि कर रही है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी की लोकेशन वारदात स्थल के आसपास मिलती है, तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed