{"_id":"69b63f2a872a7034df00e63e","slug":"up-rakesh-tikait-said-prime-minister-s-friendship-with-israel-is-the-reason-for-the-gas-crisis-2026-03-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: राकेश टिकैत बोले- प्रधानमंत्री की इस्राइल से दोस्ती गैस संकट की वजह, ईरान हमारा पुराना दोस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: राकेश टिकैत बोले- प्रधानमंत्री की इस्राइल से दोस्ती गैस संकट की वजह, ईरान हमारा पुराना दोस्त
Sun, 15 Mar 2026 10:41 AM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 15 Mar 2026 10:41 AM IST
सार
Meerut News: भाकियू के राष्टीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील का विरोध करते हुए कहा कि सरकार की नीतियों से देश आर्थिक संकट की ओर बढ़ सकता है। वहीं गैस संकट की इस घड़ी में सभी को देश के साथ खड़ा होना चाहिए।
विज्ञापन
मेरठ में आयोजित कार्यक्रम में राकेश टिकैत।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गांव सरूरपुर खुर्द में आयोजित भारतीय किसान यूनियन की किसान गोष्ठी में संगठन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार की नीतियों और अंतरराष्ट्रीय हालात पर चिंता जताई। उन्होंने भारत-अमेरिका समझौते का विरोध करते हुए कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों और सरकार की नीतियों से देश आर्थिक संकट की ओर बढ़ सकता है।
विज्ञापन
टिकैत ने कहा कि ईरान-इस्राइल संघर्ष का असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है। भारत की गलत नीतियों के कारण देश में तेल और रसोई गैस की किल्लत बढ़ने की आशंका है, जिसका असर आम जनता और किसानों पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर गैस की कमी से लोग परेशान हैं। ईरान हमेशा भारत का मित्र देश रहा है। प्रधानमंत्री को समझौते के प्रयास करना चाहिए था। प्रधानमंत्री की इस्राइल से दोस्ती और वहां का दौरा करना देश के लिए चिंता का सबब बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
टिकैत ने ऊर्जा निगम पर किसानों कर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। गोष्ठी में बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण मौजूद रहे। इसमें किसानों की समस्याओं और खेती से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की गई। गोष्ठी की अध्यक्षता महिपाल सिंह और संचालन हर्ष चहल ने किया। इस मौके पर भाकियू जिलाध्यक्ष चौधरी अनुराग, विनोद पूनिया, वीरेंद्र पूनिया, कृष्णपाल, मनोज शर्मा, अमित कुमार, देवेंद्र फोगाट आदि मौजूद रहे।
संकट के हालात में देश के साथ खड़ा होना चाहिए
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि देश में संकट की स्थिति पैदा होती है तो सभी नागरिकों को देश के साथ खड़ा होना चाहिए। डीजल, पेट्रोल और गैस का अनावश्यक उपयोग कम करना चाहिए। यात्रा के लिए निजी वाहनों के बजाय सरकारी बसों और सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आपात स्थिति में हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह देश के साथ खड़ा रहे और संसाधनों का संयम से उपयोग करे।
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि देश में संकट की स्थिति पैदा होती है तो सभी नागरिकों को देश के साथ खड़ा होना चाहिए। डीजल, पेट्रोल और गैस का अनावश्यक उपयोग कम करना चाहिए। यात्रा के लिए निजी वाहनों के बजाय सरकारी बसों और सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आपात स्थिति में हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह देश के साथ खड़ा रहे और संसाधनों का संयम से उपयोग करे।