यूपी: पीवीवीएनएल ने बिजली काटी तो निगम ने बंद कर दिया पानी
पीवीवीएनएल ने बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। बकाएदारों के बिजली कनेक्शन ही नहीं काटे जा रहे हैं, बल्कि एफआईआर भी दर्ज करायी जा रही हैं। बताया जा रहा है विद्युत विभाग का सूरजकुंड वाहन डिपों पर 20 लाख और महापौर कैंप कार्यालय पर आठ लाख रुपये विद्युत बिल के रूप में बकाया है। जिसके आधार पर विद्युत विभाग ने अपने अभिलेखों में महापौर कैंप कार्यालय और सूरजकुंड वाहन डिपो के कनेक्शन काट दिए हैं।
कनेक्शन काटे जाने की सूचना पर जहां महापौर सुनीता वर्मा ने निगम अधिकारियों से जवाब तलब किया वहीं शीघ्र बिल जमा कराने और विद्युत कनेक्शन जुड़वाने के निर्देश दिए। उधर नगर निगम प्रशासन ने विद्युत विभाग पर अपनी बिल्डिंग, ट्रांसफार्मर स्थान का किराया आदि जमा करने की बात कही है। निगम से मिली सूचना के अनुसार रात्रि में नगर निगम ने नौचंदी मैदान स्थित बिजली घर का पानी बंद कर दिया। इस संबंध में अपर नगरायुक्त अमित सिंह का कहना है कि विद्युत विभाग का बिकाया बिल जमा कराया जा रहा है। सूचना मिली है कि विद्युत विभाग ने बिजली काटी है।
माल रोड की बिजली गुल, कैंट बोर्ड में इस महीने नहीं मिली सेलरी और पेंशन
कैंट बोर्ड भारी आर्थिक संकट में आ गया है। गुरुवार को विद्युत विभाग ने कई महीने का बिजली बिल पेंडिंग होने के कारण माल रोड की बिजली काट दी। जिससे पूरा इलाका अंधेरे में डूब गया। सैन्य क्षेत्र होने के कारण बिजली काटे जाने से सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं, इस बार आर्थिक संकट के चलते कैंट बोर्ड में कर्मचारियों अधिकारियों को वेतन भी नहीं मिला। पेंशन भी नहीं मिल सकी।
कैंट बोर्ड काफी दिनों से आर्थिक संकट से जूझ रहा है इसको लेकर बोर्ड बैठक में भी विचार-विमर्श किया गया था कि किस तरह से कैंट बोर्ड की आम अदमी को बढ़ाया जाए लेकिन अभी तक इसका कोई हल नहीं निकला है। इसी के चलते हालात यह हो गए हैं कि इस बार कैंट बोर्ड के अधिकारियों कर्मचारियों को वेतन भी नहीं मिल सका है।
रिटायर्ड अधिकारियों कर्मचारियों को इस बार पेंशन भी नहीं मिली। बृहस्पतिवार को तो मामला यह हो गया की विद्युत विभाग के अधिकारियों ने कई महीने से बिजली बिल जमा नहीं करने पर माल रोड की स्ट्रीट लाइट काट दी। जिसके कारण कुलवंत सिंह स्टेडियम के आसपास और सप्लाई डिपो के आसपास पूरी माल रोड अंधेरे में डूबी रही।