फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP:property dealer murdered in Meerut, Police arrested four including two women

यूपी: मेरठ में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार को किया गिरफ्तार

Mon, 18 Mar 2019 11:26 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 18 Mar 2019 11:26 AM IST
विज्ञापन
UP:property dealer murdered in Meerut, Police arrested four including two women
सांकेतिक तस्वीर
यूपी के मेरठ के परतापुर में सोमवार सुबह एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने घटना की सुचना डायल 100 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


परतापुर थानाक्षेत्र में बिजली बंबा बाईपास स्थित विलेज ग्रीन कॉलोनी में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से इलाके सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार मृतक नीरज (45) प्रॉपर्टी डीलर का काम करते थे। अचरोंडा गांव की रहने वाली एक महिला से उनके अवैध संबंध थे। स्थानीय निवासियों ने बताया कि नीरज ने महिला रिया को विलेज ग्रीन कॉलोनी में दो फ्लैट 402 व 801दिलाए थे। इनमें से 801 में रिया अपने बेटे और मां के साथ रह रही थी जबकि दूसरे फ्लैट में नीरज रुकते थे। 
विज्ञापन

नीरज की पत्नी बबली व दो बेटे हैं जो परतापुर के इंदिरापुरम कॉलोनी में रहते हैं। नीरज अपनी पत्नी व बच्चों को छोड़कर कई बार परतापुर फ्लैट में रहने के लिए आते थे। पुलिस के अनुसार कुछ दिन पूर्व नीरज का रिया और उसकी मां से किसी बात पर झगड़ा हो गया था। इसके बाद वह इंदिरापुरम अपने परिवार के साथ रहने चले गए थे। यहां रहते हुए उन्होंने अपनी काफी प्रॉपर्टी बेच दी थी। 

सोमवार को वह परतापुर के विलेज ग्रीन कॉलोनी में ही थे। इस दौरान रिया व उसकी मां से किसी बात पर उनका झगड़ा हुआ, जिसके बाद सुबह वह रिया के फ्लैट के बाहर मृत मिले। सूचना मिलते ही परिजनों ने रिया के फ्लैट पर पहुंचकर हंगामा कर दिया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को अपने कब्जे में लिया। मृतक के परिजनों ने जमकर हंगामा किया और आरोपी महिला के साथ मारपीट कर दी। इस दौरान परिजनों ने पुलिस के साथ भी हाथापाई कर दी। आनन-फानन में परतापुर ब्रहमपुरी लिसाड़ीगेट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की तहरीर पर आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

वहीं परिजनों ने रिया, उसकी मां, बेटे व भाई के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। परिजनों का आरोप है कि महिला रिया ने नीरज को फ्लैट से धक्का देकर उनकी हत्या की है। पुलिस जांच में आरोपी महिला रिया के फ्लैट के दरवाजे की जाली कटी हुई मिली है। वहीं फ्लैट के पिछली तरफ बॉलकनी की तरफ से प्रॉपर्टी डीलर को धक्का दिया गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपियों से पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed