{"_id":"69d40210b76365d7910e2456","slug":"up-police-won-the-narendra-sharma-memorial-cricket-tournament-meerut-news-c-72-1-mct1009-151386-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: यूपी पुलिस ने जीता नरेंद्र शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: यूपी पुलिस ने जीता नरेंद्र शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट
विज्ञापन
मेरठ। नरेंद्र शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच यूपी पुलिस और सुपर स्मैशर टीम के बीच खेला गया। आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर रविवार रात खेले गए इस मैच में यूपी पुलिस ने जीत दर्जकर ट्रॉफी अपने नाम की।
टॉस जीतकर सुपर स्मैशर के कप्तान सुखप्रीत सिंह ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने निर्धारित बीस ओवर में सात विकेट खोकर 106 रन बनाए। इसमें सोनू चौहान ने 38 गेंद में 33 रन और गौरव ने 14 गेंद में 16 रन की पारी खेली। यूपी पुलिस की ओर से साहिल ने चार ओवर में 18 रन देकर तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए यूपी पुलिस की टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर 107 रन बनाकर सात विकेट से जीत हासिल की। अनिल सरोज ने 39 गेंद में 28 रन और चैतन्य ने 18 गेंद में 24 रन बनाए।
सुपर स्मैशर की तरफ से हरीश नेगी ने चार ओवर में सोलह रन देकर दो विकेट लिए। जगदीश नेगी ने 2.1 ओवर में पंद्रह रन देकर दो विकेट चटकाए। यूपी पुलिस के साहिल चौधरी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। विजेता टीम को 1.51 लाख रुपये का चेक और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट में आयोजक संजीव शर्मा, राजीव कुमार शर्मा, मेहुल शर्मा, पारस जैन और मयंक मौजूद रहे। अंपायर की भूमिका समित गुप्ता और वरुण सिंह ने निभाई, जबकि स्कोरर कपिल चौधरी थे।