फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Police video viral, The Police handcuffs in hands of a minor boy in Saharanpur

यूपी पुलिस का ताजा वीडियो वायरल, नाबालिग के साथ किया ये गलत काम

Thu, 17 Jan 2019 08:48 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 17 Jan 2019 08:48 PM IST
विज्ञापन
UP Police video viral, The Police handcuffs in hands of a minor boy in Saharanpur
फाइल फोटो

यूपी में सहारनपुर पुलिस का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक नाबालिग लड़के को पुलिस ने हथकड़ी में जकड़ रखा है और कोर्ट में पेश करने के लिए ले जा रही है। वायरल हो रहे वीडियो में जिस किशोर को पुलिस हथकड़ी लगाकर ले जा रही है, उस पर मारपीट का आरोप है। पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच कराने के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन


सहारनपुर के फतेहपुर थाना के एक गांव में दो दिन पूर्व एक परिवार के लोगों में मारपीट हुई। मारपीट में दोनों पक्षों की महिलाएं घायल हुईं। आरोप है कि एक पक्ष की महिला को लेकर किशोर थाने पर पहुंचा और मारपीट की घटना की जानकारी दी। इसी दौरान दूसरा पक्ष भी थाने पहुंच गया। आरोप है कि पुलिस ने मारपीट के आरोप में किशोर को हवालात में बंद कर दिया। परिजनों ने पुलिस द्वारा पकड़े गए किशोर की उम्र 17 वर्ष बताते हुए उत्पीड़न का आरोप लगाया। यही नहीं पुलिस ने किशोर को हथकड़ी में जकड़ दिया और अपराधी की तरह हथकड़ी बांधकर कोर्ट ले गई।

विज्ञापन

वायरल हुए वीडियो में किशोर के हाथ में हथकड़ी लगी हुई है, हथकड़ी का दूसरा सिरा दूसरे किसी आरोपी के हाथ में बांधा गया है। जबकि उसकी चेन एक पुलिस कर्मी ने थाम रखी है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है।  

कक्षा नौ का छात्र है
किशोर के परिजनों का कहना है कि उसकी उम्र अभी 17 साल है और कक्षा नौ का छात्र है। उसके आधार कार्ड और स्कूल के अभिलेखों में भी उसकी उम्र 17 वर्ष ही है। भले ही उसकी लंबाई सामान्य से अधिक हो।

देखने में बालिग लग रहा था किशोर 
फतेहपुर थाना प्रभारी संजीव कुमार का कहना है कि किशोर शारीरिक रूप से देखने में बालिग लग रहा था। जिस कारण उन्होंने हथकड़ी लगवा दी थी। लेकिन बाद में कागजों में उसके नाबालिग होने का पता चला, तो उन्होंने हथकड़ी खुलवा दी थी। 

मामले की जांच कराई जा रही है 
पुलिस अधीक्षक देहात विद्यासागर मिश्र का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में आ चुका है। ऐसा किस कारण हुआ इसकी जांच के लिए कहा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed