{"_id":"60086c201c44045aca1081a9","slug":"up-police-teams-searching-for-sajan-in-the-case-of-cricketer-suresh-raina-relatives-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: साजन के साथियों को तलाशने में जुटीं पुलिस टीमें, क्रिकेटर सुरेश रैैना के रिश्तेदारों की हुई थी हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: साजन के साथियों को तलाशने में जुटीं पुलिस टीमें, क्रिकेटर सुरेश रैैना के रिश्तेदारों की हुई थी हत्या
Wed, 20 Jan 2021 11:15 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:15 PM IST
सार
- पठानकोट में क्रिकेटर सुरेश रैैना के रिश्तेदारों की हुई थी हत्या
- साजन की गिरफ्तारी के बाद राशिद और छज्जू की तलाश जारी
विज्ञापन
क्रिकेटर सुरेश रैना
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पंजाब के पठानकोट जिले के थरियाल गांव में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सुरेश रैना के रिश्तेदारों की हत्या और डकैती डालने के आरोपी साजन को दबोचने के बाद उसके साथियों को भी तलाशा जा रहा है। संभावना है कि उसके साथी भी सहारनपुर जिले में ही सक्रिय हो सकते हैं। इसी लिहाज से पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें सक्रिय हैं।
विज्ञापन
क्रिकेटर सुरेश रैना के फूफा अशोक कुमार और फुफेरे भाई कौशल कुमार की हत्या करने और डकैती डालने वाले कच्छा बनियानधारी गिरोह के सदस्य साजन उर्फ आमिर को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। साजन गंगोह क्षेत्र के गांव आलमपुर का रहने वाला है। गिरोह में शामिल राशिद और छज्जू की तलाश क्राइम ब्रांच की टीम कर रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बिजनौर: खाली प्लाॅट में खोदाई के दौरान मिले सौ साल पुराने ब्रिटिश कालीन सिक्के, बच्चे लेकर फरार
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच के मुताबिक पंजाब पुलिस भी अपने स्तर पर छज्जू उर्फ संजू और राशिद निवासी जुबराना पिलाना जिला झुंझनू राजस्थान के अलावा अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। इस गिरोह ने पिछले वर्ष अगस्त माह में थरियाल गांव में डकैती और दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया था।
इसके बाद कुछ आरोपी तो पकड़े जा चुके थे, लेकिन बाकी आरोपियों की तलाश चल रही है। काफी मशक्कत के बाद क्राइम ब्रांच ने साजन को गिरफ्तार किया था। स्वॉट प्रभारी जयवीर का कहना है कि टीमें अन्य आरोपियों के भी संभावित ठिकानों की तलाश कर रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/