यूपी: बारिश में टपकती रही थाने की छत, पुलिसकर्मी रहे परेशान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश थाना पुलिस के लिए भी मुसीबत बनी हुई है। जिसकी वजह से पुलिस का कार्य प्रभावित हो रहा है। शुक्रवार को मवाना थाने में फाल्ट होने से करंट फैल गया तो शनिवार को दिनभर थाने की छत बारिश के पानी से टपकती रही। बरामदे में बिछी मेज कुर्सियां भी गीली पड़ी रही, जिस कारण दिनभर पुलिसकर्मी मुंशी कार्यालय में बैठकर कार्य करते रहे।
धराशायी हुई थाने की चाहरदीवारी
इसी तरह हल्दौर क्षेत्र में कई दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण थाना परिसर में जल भराव हो गया और चाहरदीवारी धराशाई हो गई। थाने में जल भराव होने से लोगों व पुलिस स्टॉफ को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विकास खंड कार्यालय परिसर में जल भराव के कारण लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।