फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Police says villagers to pledge against gokashi in meerut

गोकशी रोकने के लिए यूपी पुलिस की अनोखी पहल, गांवों में जाकर ग्रामीणों को दिलाई शपथ

Sat, 15 Dec 2018 02:33 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 15 Dec 2018 02:33 PM IST
विज्ञापन
UP Police says villagers to pledge against gokashi in meerut
मेरठ न्यूज

यूपी के बुलंदशहर में गोकशी को लेकर हुए बवाल के बाद मेरठ पुलिस पूरी तरह सर्तक हो गई है। यहां थाने के इंस्पेक्टर गांव गांव पहुंचकर गोकशी रोकने की कवायद में जुट गए हैं। गोकशी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने नई पहल शुरू की है।

विज्ञापन


एसएसपी अखिलेश कुमार के निर्देश पर थाना पुलिस गोकशी वाले क्षेत्रों में मीटिंग कर शपथ दिला रही है कि यदि गोकशी हुई तो पूरा परिवार जेल जाएगा। गोकशी के बारे में जिन्हें जानकारी है वह भी जिम्मेदार होंगे। किठौर थाना क्षेत्र के कायस्थ बड्डा में इंस्पेक्टर किठौर प्रेमचंद शर्मा शपथ दिलाते हैं। 

विज्ञापन

एसएसपी अखिलेश कुमार ने बताया कि पिछले दस साल में गोवध अधिनियम के जितने भी मामले दर्ज हुए हैं, उनमें आरोपियों का सत्यापन शुरू करा दिया गया है। जेल से छूटने के बाद कहां रह रहे हैं और क्या काम कर कर रहे हैं। जो भी मुकदमे गोकशी के दर्ज हुए हैं, उनमें जो भी वांछित फरार हैं उनकी गिरफ्तारी के लिए दस दिन का समय दिया गया है।

गौ-तस्करों पर गुंडा एक्ट, गैंगस्टर और रासुका के तहत भी कार्रवाई की जाएगी। परिवार के लोग जो भी गौ-तस्करों से मदद ले रहे हैं, चाहे मीट को घर में छिपा रहे हैं या मीट को बेचते हैं या उनकी जानकारी में गोकशी हो रही है, तो परिवार के लोगों को भी पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेजेगी।

प्रत्येक गांव की सूचना के लिए बीट सिपाही को लेखपाल व चौकीदारों को जिम्मेदारी दी गई है कि यदि उनके संज्ञान में ऐसा कुछ मामला आता है तो वे तुरंत पुलिस को थाने में या उच्च अधिकारियों को अवगत कराएं। गांव के चौकीदार ने यदि पुलिस को सूचना नहीं दी, तो कार्रवाई की जाएगी। गांव प्रधानों के साथ प्रत्येक 15 दिन में इंस्पेक्टर और सीओ बैठक करकर इनपुट लेंगे।

एसपी देहात राजेश कुमार की 34 मुठभेड़ अभी तक गोकशों से हुई हैं। गोकशी को लेकर जो भी बदनाम गांव हैं उनमें हमने एक नई मुहिम शुरू की है। थाना प्रभारियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि वह गांव में जाकर ग्रामीणों को शपथ दिलाएं । उन्हें यह भी कहा गया है कि यदि किसी क्षेत्र में अवैध कटान पाया गया तो इसके जिम्मेदार थानेदार होंगे और उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। 

गोकशों पर गैंगस्टर लगाया जाए। हिदायत दी गई कि यदि किसी क्षेत्र में अवैध कटान पाया जाता है तो संबंधित थानेदार के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। देहात क्षेत्र में तो शपथ दिलाने की प्रक्रिया की जा रही है। एसएसपी अखिलेश कुमार ने बताया कि गोकशी कतई नहीं होने दी जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed