फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP police saved woman lying on railway tracks to commit suicide with a baby girl

बच्ची संग आत्महत्या करने रेलवे ट्रैक पर लेटी महिला, पुलिस ने फिल्मी अंदाज में बचाई दोनों की जान

Wed, 26 Sep 2018 06:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 26 Sep 2018 06:55 PM IST
विज्ञापन
UP police saved woman lying on railway tracks to commit suicide with a baby girl
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला

पुलिस की किरकिरी कराने वाली खबरों के बीच पुलिस के गुडवर्क की खबर जानकर आप यकीनन यूपी की डायल 100 की तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे। दरअसल, यहां अपनी नन्हीं बेटी के साथ आत्महत्या करने पहुंची महिला को पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में बचाया। जानें कैसे बचाई मां-बेटी की जान :-

विज्ञापन

मेरठ के कंकरखेड़ा में गृह कलेश से तंग आकर अपनी दो साल की मासूम बेटी के साथ आत्महत्या करने जा रही एक महिला को डायल 100 पुलिस ने बचा लिया। महिला बच्ची को लेकर रेलवे ट्रैक पर लेट गई थी, सूचना मिलने पर तुरंत मौके पर पहुंची डायल 100 के दो सिपाहियों ने दोनों को रेलवे ट्रैक से उठाकर उनकी बचाई। इसके बाद पुलिस ने महिला को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।  
 
जानकारी के मुताबिक कंकरखेड़ा के मेहंदी मोहल्ला की रहने वाली राखी ने बताया कि उसका पति राजेन्द्र पुत्र टेकचंद आए दिन उसके साथ झगड़ा करता है। महिला ने बताया कि बच्चों की स्कूल की फीस जमा करने को लेकर भी उसके पति ने उससे झगड़ा किया और उसके साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट की। जिसके बाद महिला ने ये खतरनाक कदम उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

UP police saved woman lying on railway tracks to commit suicide with a baby girl
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

रोज-रोज की गृह कलेश से तंग आकर राखी अपनी दो साली की बेटी के साथ 510 वर्कशॉप के सामने रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या करने के लिए पहुंच गई। इस दौरान उसके ट्रैक पर लेटते ही कुछ लोगों ने डायल 100 को इसकी सूचना दे दी। सूचना मिलते ही सिपाही गौतम सिंह और होमगार्ड प्रवीण समय रहते मौके पर पहुंचे और महिला को समझा-बुझाकर वहां से हटाया। इंस्पेक्टर विनय कुमार आजाद का कहना है कि महिला के पति को हिदायत देकर, महिला को उसके सुपुर्द कर दिया है।


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed