फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP police did not take action on report of victim, and young woman ate poison

यूपी: पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट, गैंगरेप पीड़िता ने खाया ज़हर, हालत गंभीर

Mon, 03 Sep 2018 08:17 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 03 Sep 2018 08:17 PM IST
विज्ञापन
UP police did not take action on report of victim, and young woman ate poison
फाइल फोटो

यूपी के बागपत में सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक गांव में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने से आहत गैंगरेप पीड़ित किशोरी ने जरीला पदार्थ खा आत्महत्या का प्रयास किया। एसपी ने मामले की जांच सीओ बागपत को सौंपी है। किशोरी का मेरठ के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

  
अमीनगर सराय में सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच दिन पहले 13 वर्षीय किशोरी खेत में चारा लेने गई। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही दो युवक आए और किशोरी के साथ गैंगरेप किया। परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद गांव में पंचायत कर मामले का निपटारा कर दिया। पीड़ित परिवार को पंचायत में चुप रहने का फरमान सुनाया। इससे आहत होकर रविवार की शाम किशोरी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन किशोरी को लेकर बड़ौत निजी अस्पताल पहुंचे। यहां से उसे गंभीर हालत मेरठ रेफर किया। किशोरी के जीजा ने बताया था कि किशोरी के साथ गैंगरेप हुआ। इससे आहत होकर उसने जहर खाया। 
विज्ञापन


उन्होंने सिंघावली अहीर थाने को घटना की जानकारी दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। रात में मामले के तूल पकड़ने के बाद गांव के गणमान्य लोगों ने किशोरी के परिजनों पर दबाव बनाकर मामले में समझौता कराया। एसपी शैलेष कुमार पांडेय ने बताया कि परिजनों ने थाने में पुलिस को जानकारी दी, लेकिन लिखित में कोई तहरीर नहीं दी। रविवार को किशोरी का अपनी बहन से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसे लेकर उसने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। उन्होंने इस पूरे मामले की जांच सीओ बागपत दिलीप सिंह को सौंपी है। जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत की

वहीं दोघट के चित्तम खेड़ी गांव में रविवार की रात में युवक ने घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत की। विरोध करने पर मारने की धमकी दी। इस संबंध में थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दूसरी तरफ दो युवक क्षेत्र के एक गांव से दो सगी बहनों का अपहरण करके ले गए। 
   
चित्तम खेड़ी निवासी व्यक्ति ने बताया कि रविवार की रात में वह किसी काम से गांव में गया हुआ था। इसी दौरान गांव का राशिद नामक युवक घर में घुसा और महिला के साथ अश्लील हरकतें कीं। विरोध करने पर मारने की धमकी दी। महिला के शोर मचाने पर आरोप भाग गया। उसने थाने में आरोपी राशिद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

वहीं थाना क्षेत्र के एक गांव से दो सगी बहनों का दो युवक बहला-फुसला कर अपहरण करके ले गए। पीड़ित पिता ने थाने में आरोपी युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस आरोपी युवकों के परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed