{"_id":"6896edde654edcbe920a19ee","slug":"up-news-young-man-shot-dead-in-meerut-as-soon-as-day-broke-wife-said-real-brother-killed-for-property-2025-08-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: मेरठ में दिन निकलते ही युवक की हत्या, कनपटी से सटाकर मारी गोली, देखें सीसीटीवी फुटेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: मेरठ में दिन निकलते ही युवक की हत्या, कनपटी से सटाकर मारी गोली, देखें सीसीटीवी फुटेज
Sat, 09 Aug 2025 12:12 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sat, 09 Aug 2025 12:12 PM IST
सार
Murder in Meerut: मजीदनगर तिराहे पर असलम मोबाइल देखता हुआ कहीं जा रहा था। बाइक पर आए दो हमलावरों ने सिर में सटाकर गोली मार दी। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सलीम को पीछे से गोली मारता हत्यारा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लिसाड़ीगेट क्षेत्र में मजीदनगर तिराहे पर शनिवार सुबह असलम (30) की सरेराह सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। साथी संग बाइक पर आए आरोपी ने पीछे से सिर से तमंचा सटाकर गोली मारी और भाग गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
सलीम की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
असलम शादियों में खाना बनाने का काम करता था। पत्नी फरीदा का आरोप है कि भाई शहंशाह ने प्रॉपर्टी के विवाद में साथियों के साथ मिलकर हत्या की है। असलम सुबह करीब साढ़े सात बजे किसी काम से घर से निकला था। वह सड़क पर मोबाइल चलाते हुए जा रहा था। तभी पीछे से बाइक से उतरकर आए एक युवक ने उसे गोली मार दी। इस दौरान आरोपी का साथी बाइक स्टार्ट किए खड़ा रहा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बाइक लेकर भाग गए।
ये भी देखें...
Meerut: रक्षा बंधन का अनूठा उपहार, किडनी देकर भाई-बहनों ने बचाई जान, खबर पढ़कर नम हो जाएंगी आंखें
ये भी देखें...
Meerut: रक्षा बंधन का अनूठा उपहार, किडनी देकर भाई-बहनों ने बचाई जान, खबर पढ़कर नम हो जाएंगी आंखें
विज्ञापन
विज्ञापन
असलम को जिला अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। एक साल पहले भी असलम पर जानलेवा हमला हुआ था। उसे गोली लगी थी। तब उसकी जान बच गई थी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि अलसम का परिवार के लोगों से संपत्ति का विवाद चल रहा था। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीम लगाई गई हैं।