फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: Video viral of beaten up of truck driver and conductor in Meerut

Meerut: ट्रक चालक को जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटा, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, ये था मामला

Sat, 29 Jul 2023 03:28 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 29 Jul 2023 03:28 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ में एक ट्रक के चालक और परिचालक को जमीन पर गिराकर लात-घूंसे से पीटा गया था। अब पिटाई का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
UP News: Video viral of beaten up of truck driver and conductor in Meerut
ट्रक चालक को पीटा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ जनपद में ट्रक चालक और परिचालक के साथ मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा कि कुछ लोगों ने ट्रक चालक को जमीन पर गिराकर लात-घूंसे से पीटा था। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


बताया गया कि परतापुर थाना क्षेत्र की इंदिरापुरम कॉलोनी में एक सप्ताह पूर्व तेज रफ्तार केमिकल से भरे ट्रक ने खानपुर निवासी सचिन की दूध की डेयरी में टक्कर मार दी थी। जिससे दुकान में रखा 80 लीटर दूध, पनीर, घी सड़क पर बिखर गयाथा। वहीं, स्थानीय व्यापारियों ने ट्रक चालक व परिचालक को घेर कर पकड़ लिया था। जिसके बाद गुस्साए व्यापारियों ने चालक और परिचालक की जमकर पिटाई की थी।

विज्ञापन

वहीं, कुछ स्थानीय लोगों ने मारपीट के दौरान पूरे मामले की वीडियो बना ली। व्यापारियों ने पिटाई कर चालक और परिचालक को पुलिस को सौंप दिया था। घंटों चले हंगामे के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था। एक सप्ताह पूर्व मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़ें: एक साथ उठीं तीन अर्थियां: मुखाग्नि देते हुए बिलख पड़े पिता, खुशियों से भरा था परिवार, अब पसरा मातम

विज्ञापन

व्यापारियों का कहना है कि केमिकल से भरे ट्रक से बड़ा हादसा हो सकता था। उधर, परतापुर इंस्पेक्टर रामफल सिंह का कहना है कि वीडियो एक सप्ताह पुराना है और दोनों पक्षों का थाने में आपस में बैठकर समझौता हो गया था।

यह भी पढ़ें: मणिपुर जैसी घटना: किशोरी को निर्वस्त्र दौड़ाने के मामले में एक्शन, अहम सुराग से सामने आएंगे दरिंदों के चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed