फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News : Vaccination of children of 12 to 14 years has started in Meerut city

कोरोना अपडेट: 12 से 14 साल के बच्चों का टीकाकरण शुरू, पहले दिन ही दिखा गजब का उत्साह, पढ़िए क्या बोले बच्चे

Wed, 16 Mar 2022 05:40 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 16 Mar 2022 05:40 PM IST
सार

मेरठ में 12 से 14 साल के बच्चों का टीकाकरण भी शुरू हो गया है। बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अखिलेश मोहन ने शुभारंभ किया।

विज्ञापन
UP News : Vaccination of children of 12 to 14 years has started in Meerut city
बच्चों ने लगवाया कोरोना का टीका। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोरोना के संक्रमण से युवाओं व बुजुर्गों को सुरक्षित करने के बाद अब मेरठ में 12 से 14 साल के बच्चों का टीकाकरण भी शुरू हो गया है। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुलिस लाइन पर मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अखिलेश मोहन ने रिबन काटकर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने टीका लगवाने वाले बच्चों के साथ सेल्फी भी ली।

विज्ञापन


मेरठ जिले को 2.52 लाख बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य दिया गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रवीण गौतम ने बताया कि अभियान के लिये 83 स्टेटिक बूथ बनाए गए हैं। टीके की दूसरी डोज 28 दिन बाद लगायी जाएगी। जनपद को 78 हजार डोज मिली हैं। एक वायल में 10 डोज हैं। उन्होंने बताया कि बच्चों को लगने वाली कोर्बेवैक्स का 50 प्रतिशत पंजीकरण ऑनलाइन व 50 प्रतिशत ऑनलाइन पंजीकरण किया जाएगा। टीकाकरण के लिये बच्चों का आयु प्रमाण पत्र दिखाना अनिवार्य है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: काम पर लौटा बुलडोजर: शपथ से पहले मेरठ में बड़ी कार्रवाई, कुख्यात बदन सिंह बद्दो का ठिकाना किया जमींदोज
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों में दिखा टीका लगवाने का जोश
नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुलिस लाइन पर बुधवार से शुरू हुए टीकाकरण अभियान में बच्चों में काफी जोश दिखाई दिया। टीका लगवा चुके सेंट फ्रांसिस स्कूल के कक्षा आठ के छात्र श्रीजेश सिंह ने कहा सरकार का यह बहुत अच्छा कदम है। अब हम बिना डर के स्कूल जा सकेंगे। बच्चों को टीका लगवाने के लिए आगे आना होगा, तभी देश कोरोना के संक्रमण से सुरक्षित होगा। दीवान स्कूल के कक्षा आठ के चिन्मय का कहना था कि पहले उसे स्कूल जाने में डर लगता था। घर पर भी सभी लोग डरते थे कि कहीं संक्रमण न हो जाए, पर अब टीका लगवा लिया है, बेखौफ होकर स्कूल जाऊंगा।
 

यह भी पढ़ें: चुनावी रंजिश में खूनी संघर्ष: मेरठ के इस गांव में जमकर पथराव और फायरिंग, 12 लोग हुए घायल, देखिए तस्वीरें
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed