{"_id":"66eda81c6d0972fb5a006ec7","slug":"up-news-two-youths-gang-raped-a-16-year-old-girl-in-meerut-caste-tension-in-the-village-2024-09-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: मेरठ में 16 साल की लड़की से दो युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, गांव में जातीय तनाव, पुलिस अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: मेरठ में 16 साल की लड़की से दो युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, गांव में जातीय तनाव, पुलिस अलर्ट
Fri, 20 Sep 2024 10:21 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 20 Sep 2024 10:21 PM IST
सार
बाजार जा रही एक किशोरी को दो युवकों ने खींच लिया और अपहरण करने के बाद सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सरधना थाना क्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति की किशोरी को बंद मकान में खींचकर दो आरोपियों विपिन और मोहित ने सामूहिक दुष्कर्म किया। परिजन के साथ थाने पहुंची पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने किशोरी के बयान दर्ज कर मेडिकल परीक्षण कराया है। आरोपी और पीड़ित के अलग-अलग जाति से ताल्लुक रखने के कारण गांव में तनाव की स्थिति है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव निवासी दुष्कर्म पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री बृहस्पतिवार शाम गांव में स्थित एक दुकान से समान लेने गई थी। रात में अंधरे का फायदा उठाकर दूसरी जाति के विपिन और मोहित ने उसे बंद पड़े मकान में खींच लिया। दोनों आरोपियों ने किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया और विरोध करने पर मारपीट की। वारदात के बाद घर पहुंची पीड़िता ने परिजनों को जानकारी दी। परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीओ सरधना संजय जायसवाल ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, एससी-एसटी और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।