{"_id":"5fc4fac58ebc3e9b7f070f9e","slug":"up-news-two-peoples-has-died-in-road-accident-at-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम संस्कार से लौट रहे जीजा-साले की हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम संस्कार से लौट रहे जीजा-साले की हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम
Mon, 30 Nov 2020 07:29 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 30 Nov 2020 07:29 PM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
बागपत के चांदीनगर में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। पिता का अंतिम संस्कार कर खेकड़ा लौट रहे राजमिस्त्री और उसके साले की हादसे में मौत हो गई। ढिकौली-बंथला मार्ग पर खासपुर मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
मूल रूप से हिसावदा गांव निवासी राजमिस्त्री मुकेश (42) परिवार के साथ खेकड़ा में रहता था। रविवार शाम मुकेश के पिता जगबीर (75) का निधन हो गया था। मुकेश अपने साले खेकड़ा निवासी राजमिस्त्री अनिल (35) के साथ हिसावदा गया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मर्डर: दूसरी शादी करने से रोका तो पत्नी को दी खौफनाक मौत, दो साल पहले की थी कोर्ट मैरिज
विज्ञापन
वहीं सोमवार को अंतिम संस्कार के बाद मुकेश और अनिल बाइक पर खेकड़ा लौट रहे थे। बंथला मार्ग पर खासपुर मोड़ के पास पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि जीजा-साले की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों की शिनाख्त कर परिजनों को जानकारी दी। रोते-बिलखते परिजन घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/