{"_id":"619e93ab7f02ba2a8e76c70b","slug":"up-news-two-people-have-died-and-one-injured-in-car-accident-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में दर्दनाक हादसा: पेड़ से टकराई कार, मची चीख-पुकार, दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में दर्दनाक हादसा: पेड़ से टकराई कार, मची चीख-पुकार, दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
Thu, 25 Nov 2021 01:04 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 25 Nov 2021 01:04 AM IST
सार
मेरठ में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई और एक युवक गभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के वक्त चीख-पुकार मच गई और आसपास के के लोगों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
हादसे में दो की मौ।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ के सरधना में गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग पर मानपुरी के निकट अनियंत्रित कार पेड़ से जा टकराई। कार में चार साढ़ू सवार थे, जिसमें से दो की मौके पर मौत हो गई। तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि चौथे को खरोंच तक नहीं आई।
विज्ञापन
गाजियाबाद के सैदपुर निवासी इकराम ने बताया कि मवाना निवासी अनीस (30) पुत्र हनीफ, जाकिर कॉलोनी मेरठ निवासी आसिफ (35), शाहीन बाग दिल्ली निवासी अनीस पुत्र अजीज व मुस्तफाबाद दिल्ली निवासी फैसल पुत्र निसार रिश्ते में साढू़ थे और कबाड़ का काम करते थे। चारों उसके भांजे थे। मंगलवार को चारों खतौली के भूड़ इलाके में शहजाद की शादी में आए थे। बुधवार को खतौली से आसिफ के दोस्त के यहां सरधना के एमके फार्म हाउस में आयोजित रिसेप्शन में शामिल होने पहुंचे थे।
विज्ञापन
दोपहर करीब साढ़े तीन बजे यहां से खतौली लौटते वक्त गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग पर मानपुरी के निकट कार किसी वाहन को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इससे कार के परखच्चे उड़ गए। राहगीर दौड़कर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आसिफ व अनीस की मौत हो चुकी थी, जबकि चालक फैसल गंभीर रूप से घायल हो गया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: सराफ को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला, सामने आई अनैतिक संबंध की बात, खौफनाक है वारदात
टक्कर लगने के बाद मची चीख-पुकार
गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग पर मानपुरी के निकट हादसा होने के बाद चीख-पुकार मच गई। टक्कर के बाद कार कई बार पलटी और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दो लोगों की मौत हो गई, कार चला रहा फैसल गंभीर रूप से घायल हो गया लेकिन अनीस को खरोच तक नहीं आई। इस बात को लेकर लोग हैरत जता रहे थे।
यह भी पढ़ें: यूपी में ताबड़तोड़ हत्याएं: मंत्री और अफसरों के दावों की खुल रही पोल, हाईवे पर हो रहे दिनदहाड़े कत्ल, सबूत हैं ये तस्वीरें
हादसा होने के बाद मौके पर भीड़ लग गई। राहगीर सकौती निवासी निशांत ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को अस्पताल भिजवाया। फैसल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों को जैसे ही सूचना दी गई, उनमें चीख-पुकार मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने के सभी इनकार कर दिया था, लेकिन पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष लक्ष्मण वर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।