फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: Two killed and seven injured in car accident at Meerut

दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने कार में मारी जबरदस्त टक्कर, दो की मौत, 7 लोग घायल

Mon, 18 Feb 2019 01:05 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 18 Feb 2019 01:05 PM IST
विज्ञापन
UP News: Two killed and seven injured in car accident at Meerut
अस्पताल में भर्ती घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

बुलंदशहर निर्माणाधीन हाईवे पर खरखौदा क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही ऑल्टो कार में टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कार ट्रक के नीचे घुस गई। कार चला रहे सराफ अंकुर वर्मा (38) पुत्र महेश निवासी हापुड़ और प्रवेश विहार मेडिकल मेरठ निवासी चार साल के सानू पुत्र प्रशांत की मौत हो गई। वहीं सात लोग घायल हुए हैं। घटना यूपी के मेरठ जिले की है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार प्रवेश विहार निवासी प्रशांत का परिवार हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के सराफा बाजार में दोस्त अंकुर वर्मा के यहां एक कार्यक्रम में गया था। रविवार रात हापुड़ निवासी अंकुर वर्मा प्रशांत के परिवार को ऑल्टो कार से मेरठ छोड़ने आ रहे थे। ऑल्टो कार खरखौदा थाना क्षेत्र में लालपुर गांव के पास पहुंची तभी मेरठ की तरफ से जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ऑल्टो कार में टक्कर मार दी। ऑल्टो कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और कार ट्रक के नीचे घुस गई। कार में फंसे घायलों की चीख पुकार मच गई। सूचना पर एसओ खरखौदा कुलवीर सिंह मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला। यूपी 100 पुलिस की गाड़ी और निजी वाहनों से घायलों को एल ब्लॉक पर कैपिटल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

अस्पताल में डॉक्टरों ने अंकुर वर्मा और सानु को मृत घोषित कर दिया। वहीं साल्वी (05) पुत्री प्रशांत, लीबा (40) पत्नी प्रशांत, टीना (11) पुत्री प्रशांत, काकुल (08) पुत्री प्रशांत, बबली (19) सतीश शर्मा, विशाल निवासी हापुड़ और एक अन्य बच्चे का उपचार चल रहा था। दो घायलों की हालत गंभीर बनी थी। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने क्रेन बुलवाकर कार को हाईवे से हटवाया। ट्रक को भी कब्जे में ले लिया था। वहीं परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इकलौता था सानू
प्रशांत का चार साल का बेटा सानु इकलौता था। हादसे में बच्चे की मां और तीन बहनें भी घायल हैं। रात में परिवार के अन्य लोगों का रो रोकर बुरा हाल है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed