फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: Three people has died in road accident in Meerut of Uttar Pradesh

बोलेरो और बस की भीषण भिड़ंत: हादसों में तीन लोगों की मौत, कई लोग गंभीर रूप से घायल

Fri, 25 Jun 2021 04:25 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 25 Jun 2021 04:25 PM IST
सार

यहां अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
UP News: Three people has died in road accident in Meerut of Uttar Pradesh
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के दौराला में सिवाया टोल प्लाजा से टोल टैक्स बचाने के चक्कर में भराला झाल मार्ग से होते हुए निकलना बोलेरो सवार लोगों के लिए जानलेवा साबित हुआ। झाल से टोल पर पहुंचने के दौरान अंधेरा होने के कारण बोलेरो रोडवेज बस से टकरा गई। हादसे में बोलेरो सवार पांच लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को मोदीपुरम स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान दो युवकों की मौत हो गई।

विज्ञापन


हादसा बुधवार रात ढाई बजे हुआ। बोलेरो सवार पांच लोग टोल टैक्स बचाने के लिए भराला झाल मार्ग से गुजर रहे थे। टोल प्लाजा के निकट झाल कट पर मेरठ से खतौली जा रही रोडवेज बस और बोलेरो टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तेज आवाज सुनकर टोलकर्मी मौके की ओर दौड़े। उन्होंने किसी तरह बोलेरो से घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से मोदीपुरम स्थित एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों की पहचान धीरज (50), दीपक (40), रवि कुमार (35), विजय (40) और प्रशांत (26) के रूप में हुई। उपचार के दौरान धीरज और दीपक की मौत हो गई। अन्य तीनों घायलों की हालत भी गंभीर बनी हुई है। वहीं, रोडवेज में करीब 32 यात्री सवार थे, हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। बस यात्री सुरक्षित हैं। पुलिस का कहना है कि मृतक कहां के रहने वाले थे और कहां जा रहे थे, इसकी जानकारी कराई जा रही है। मृतकों के शवों को मोर्चरी के लिए भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


पहले भी हो चुके हादसे
टोल टैक्स बचाने के चक्कर में वाहन चालक भराला से झाल और सिवाया से भराला मार्ग होते हुए निकलते हैं। यहां पड़ने वाले रजबहे में मोड़ होने के कारण अक्सर वाहन रजबहे में गिर जाते हैं। आए दिन वाहन चालक गंभीर घायल हो जाते हैं, कई बार लोगों की मौत हो चुकी है। मार्ग से वाहन निकलने से गांव में भी जाम की स्थिति बनी रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में हाईवे पर एक कार की टक्कर से गुरुवार देर रात बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी तपेश्वर सागर ने बताया कि हाईवे पर गुरुवार देर रात इनोवा कार ने एक बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। हादसे में कार चालक भी घायल हो गया। पुलिस ने घायल कार चालक को अस्पताल में भर्ती कराया और मृतक के शव को मोर्चरी के लिए भेजा। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। वहीं, हाईवे पर अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार एक वृद्ध को टक्कर मार दी, जिसमें बुजुर्ग घायल हो गया।

रोडवेज बस में घुसी कार, सात घायल
मुजफ्फरनगर के पुरकाजी में रोडवेज बस के पिछले हिस्से में कार घुस जाने से कार सवार दो बच्चों समेत सात लोग घायल हो गए। मेरठ के बागपत रोड निवासी विकास कुमार गुरुवार को परिजनों के साथ स्विफ्ट डिजायर कार से हरिद्वार जा रहे थे। सवेरे करीब आठ बजे जब वह पुरकाजी बाईपास पर फलौदा कट के पास पहुंचे तो आगे जा रही खतौली डिपो की रोडवेज के पिछले हिस्से में उनकी कार घुस गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार विकास व उसकी पत्नी कंचन और 11 वर्षीय पुत्र विराट, सात वर्षीय पुत्री इशिका सहित महिला रेखा व मंजू और शांति समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों को पुरकाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते घायल चारों महिलाओं को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed