फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: Think before going towards Muradnagar or Hindon on 16, 17, if you want to avoid hours of traffic then

UP News: 16, 17 को मुरादनगर या हिंडन की ओर जाने से पहले सोच लेना, घंटों जाम से बचना है तो ये खबर पढ़ें

Fri, 13 Sep 2024 09:50 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 13 Sep 2024 09:50 PM IST
सार

16 व 17 सितंबर को हिंडन और मुरादनगर गंगनहर के पास कृत्रिम तालाबों में गणेश मूर्ति विसर्जन किया जाएगा। इसके लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया गया है।

विज्ञापन
UP News: Think before going towards Muradnagar or Hindon on 16, 17, if you want to avoid hours of traffic then
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

16 व 17 सितंबर को हिंडन और मुरादनगर गंगनहर के पास कृत्रिम तालाबों में गणेश मूर्ति विसर्जन किया जाएगा। इसके लिए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। 16 व 17 को मुरादनगर गंगनहर और हिंडन की ओर भारी वाहन नहीं जा सकेंगे। एडीसीपी यातायात पीयूष सिंह ने बताया कि 16 सितंबर की सुबह चार बजे से 17 सितंबर को कार्यक्रम समाप्त होने तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा। इस दौरान मालवाहक वाहन और बसें वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करेंगे।
विज्ञापन

ये रहेगा डायवर्जन 
- मेरठ से मोदीनगर व मुरादनगर की ओर सभी प्रकार के मालवाहक वाहन और बसें नहीं जा सकेंगे। ये वाहन दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे और हापुड़ से होते हुए एनएच-नौ से होकर जाएंगे।
- मोदीनगर की ओर से मालवाहक वाहन और बसें गंगनहर की ओर नहीं जा सकेंगे। ये वाहन राज चौपला से हापुड़ मार्ग होते हुए दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे व हापुड़ होकर आगे जाएंगे।
- एएलटी की ओर से मालवाहक वाहन व बसें गंगनहर मुरादनगर की ओर नहीं जा सकेंगे। ये वाहन एएलटी से हापुड़ चुंगी होकर आत्माराम स्टील होते हुए एनएच नौ से जाएंगे।
- मेरठ जानी, नानू से गंगनहर से मुरादनगर गंगनहर की ओर मालवाहक वाहन व बसें नहीं जा सकेंगी।
- पाइप लाइन मार्ग पर टीला मोड़ से मालवाहक वाहन व बस गंगनहर मुरादनगर की ओर नहीं जा सकेंगी। ये वाहन लोनी तिराहा से ईस्टर्न पेरिफेरल से डासना उतरकर जा सकेंगे।
- दुहाई पेरिफेरल उतार से मालवाहक वाहन व बसें गंगनहर मुरादनगर की ओर नहीं जाएंगी, जिन वाहनों को मेरठ की ओर जाना है वे ईस्टर्न पेरिफेरल से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे होकर जाएंगे।
- ऑर्डिनेंस फैक्टरी की ओर से मालवाहक वाहन व बसें गंगनहर मुरादनगर की ओर नहीं जा सकेंगी। ये वाहन कन्नौजा मार्ग होते हुए एनएच नौ से जाएंगे।
- तुलसी निकेतन भोपुरा व सीमापुरी अप्सरा बॉर्डर से मालवाहक वाहन व बस गाजियाबाद की ओर नहीं जा सकेंगी। ये वाहन रोड नं-56 (चौधरी चरण सिंह मार्ग) से गाजीपुर मंडी से यूपी गेट होते हुए एनएच-नौ से होकर जाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

असुविधा होने पर यहां संपर्क करें :
यातायात हेल्पलाइन नंबर- 9643322904, 0120-2986100
यातायात निरीक्षक, द्वितीय- 9568739891
यातायात निरीक्षक, तृतीय- 7007847097
यातायात निरीक्षक, पंचम- 7398000808
यातायात निरीक्षक, षष्टम- 8130674912
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed