{"_id":"609cefed589471282d3bb228","slug":"up-news-the-woman-have-committed-suicide-by-hanging-himself-after-love-marriage-of-four-years-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत: महिला ने फांसी लगाकर दी जान, चार साल पहले की थी शादी, जानें- पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत: महिला ने फांसी लगाकर दी जान, चार साल पहले की थी शादी, जानें- पूरा मामला
Thu, 13 May 2021 02:52 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 13 May 2021 02:52 PM IST
सार
यूपी के मेरठ में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला ने चार साल पहले अपने प्रेमी के साथ प्रेम विवाह किया था। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
मौके परजांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र में चार साल पहले टेंपो के सफर से शुरू हुई एक प्रेम कहानी का गुरुवार को दर्दनाक अंत हो गया। पति से झगड़े के बाद महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
दौराला थाना क्षेत्र के समौली गांव का रहने वाला सागर टेंपो चालक है। सागर को चार साल पहले गांव की रहने वाली सविता से टेंपो में सफर करने के दौरान प्रेम प्रसंग हुआ, जिसके बाद दोनों ने परिजनों की मर्जी के खिलाफ जाकर प्रेम विवाह कर लिया। इस समय दंपती अपने दो बच्चों के साथ दौराला की दौलतराम कॉलोनी में देवेंद्र के मकान में किराए पर रह रहे थे। बुधवार देर रात सागर और सविता के घर से झगड़े की आवाज लोगों ने सुनी। वहीं गुरुवार की सुबह सागर अपना टेंपो लेकर घर से चला गया। इसी दौरान सविता ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
उधर, सविता का शव फंदे पर लटका देख लोगों ने सागर को सूचना दी। आनन-फानन बदहवास सागर भी मौके पर पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इंस्पेक्टर किरणपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन