{"_id":"620d23de63f1216f72710322","slug":"up-news-the-accused-have-attacked-on-a-family-near-police-chowki-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: पुलिस चौकी से महज 500 मीटर दूरी पर दबंगों का आतंक, हथियार से एक परिवार पर हमला, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: पुलिस चौकी से महज 500 मीटर दूरी पर दबंगों का आतंक, हथियार से एक परिवार पर हमला, वीडियो वायरल
Wed, 16 Feb 2022 09:48 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 16 Feb 2022 09:48 PM IST
सार
मेरठ में दबंगों ने पुलिस चौकी से महज 500 मीटर की दूरी पर हथियार से एक परिवार पर हमला बोल दिया। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
हथियारों से हमला।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ जनपद में किठौर थाना क्षेत्र के ग्राम लालियना में एक परिवार पर कुछ दबंगों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने जमकर मारपीट की और खुलेआम अवैध हथियार लहराए।
विज्ञापन
वहीं ग्रामीणों ने आरोपी को फायरिंग करने से रोका। इस पूरे घटनाक्रम की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में बंदूक, लाठी, धारदार हथियार और बलकटी साफ दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: महंगाई की बड़ी मार: दो साल में कैंची बनाने वाली 75 इकाई बंद, उद्योग से जुड़े हैं 70 हजार परिवार, पढ़िए खास रिपोर्ट
विज्ञापन
बताया गया कि पीड़ित परिवार ने दबंगों के भय से रिपोर्ट तक नहीं लिखवाई है। बड़ी बात यह है कि ग्राम ललियाना पुलिस चौकी से मात्र 500 मीटर की दूरी पर यह हमला हुआ है।
यह भी पढ़ें: दिलचस्प: लाखों खर्च करने वाले प्रत्याशियों का लेखा-जोखा, इस पार्टी के प्रत्याशी ने कम खर्च में लड़ा चुनाव, जानें सभी का पूरा हिसाब