{"_id":"60d5c228a8053b567d60b0b5","slug":"up-news-ssp-prabhakar-choudhary-has-suspended-to-constable-in-the-case-of-taking-bribe-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: एसएसपी की पहली बड़ी कार्रवाई, रिश्वत मामले में दो सिपाहियों को किया निलंबित, थानेदारों को दिए थे सख्त निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: एसएसपी की पहली बड़ी कार्रवाई, रिश्वत मामले में दो सिपाहियों को किया निलंबित, थानेदारों को दिए थे सख्त निर्देश
Fri, 25 Jun 2021 05:16 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 25 Jun 2021 05:16 PM IST
सार
एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने पहली बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी ने रिश्वत लेने के मामले में दो सिपाहियों को निलंबित किया है।
विज्ञापन
मेरठ: एसएसपी प्रभाकर चौधरी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मेरठ में एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने रिश्वत लेने के मामले में लिसाड़ीगेट थाने के दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। सिपाहियों की शिकायत एसपी सिटी के पास पहुंची थी। सीओ कोतवाली की जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
लिसाड़ीगेट थाने में तैनात सिपाही गौरव कुमार और आफाक पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया गया था। एक सप्ताह पहले युवक ने एसपी सिटी विनीत भटनागर से शिकायत की थी। शिकायतकर्ता ने एसपी सिटी को एक वीडियो भी सौंपी थी। बताया गया है कि आरोपी सिपाही रिश्वत लेते दिख रहे हैं। एसपी सिटी ने मामले की जांच सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया से कराई। सीओ ने जांच पूरी कर रिपोर्ट दे दी।
विज्ञापन
वहीं रिपोर्ट मिलने के बाद एसएसपी ने दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। नए पुलिस कप्तान की यह पहली बड़ी कार्रवाई है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने चार्ज लेते ही पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए थे कि भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यही नहीं, बुधवार रात को एसएसपी ने सभी थानेदारों को भी हिदायत दी थी।
विज्ञापन
रात में शहर में निकले एसएसपी
एसएसपी गुरुवार देर रात शहर में निकले और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है। रात में पुलिस की कहां-कहां पर ड्यूटी रहती है। इसका मुआयना किया है। कई जगह पुलिसकर्मियों से एसएसपी ने बात भी की।
बताया गया है कि अब रात में ड्यूटी करने वाले सिपाहियों की हाजिरी भी लगेगी और थानेदार ड्यूटी की चेकिंग करेंगे। सभी सिपाहियों को अपनी-अपनी बीट में मुस्तैदी से काम भी करना होगा। जिसके क्षेत्र में घटना होगी, उसी जिम्मेदार पुलिसकर्मी पर कार्रवाई होगी।