फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: Rape with 20 boys... Fear of selling videos of misdeeds to porn website, more than 300 videos deleted

UP News: 20 लड़कों से कुकर्म... गलत काम के वीडियो पोर्न वेबसाइट को बेचने की आशंका, 300 से ज्यादा डिलीट

Thu, 29 Aug 2024 11:23 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 29 Aug 2024 11:23 PM IST
सार

20 से ज्यादा लड़कों के कुकर्म के आरोपी अजीत ने पकड़े जाने से पहले अपने मोबाइल से 300 वीडियो डिलीट किए। पुलिस उन्हें रिकवर कराने का प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन
UP News: Rape with 20 boys... Fear of selling videos of misdeeds to porn website, more than 300 videos deleted
कुकर्म का आरोपी अजीत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 20 से ज्यादा किशोर और युवकों के साथ कुकर्म कर वीडियो बनाने की घटना के बाद गांव के लोग शर्मशार हैं। ऐसे में गंदे काम के शिकार हुए युवा और किशोर मुंह छिपाने को मजबूर हैं। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी ने गंदे काम के वीडियो किसी पोर्न वेबसाइट को तो नहीं बेच दिए गए। इस बिंदु पर पुलिस जांच कर रही है। बताया जा रहा है आरोपी ने गिरफ्तारी से पहले 300 से ज्यादा वीडियो अपने मोबाइल से डिलीट किए थे। पुलिस ने मोबाइल को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है। फोरेंसिक एक्सपर्ट डिलीट किए वीडियो रिकवर करने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

 

कुकर्म का आरोपी अजीत गांव में अपने ही बेडरूम में किशोरों और युवकों को अश्लील वीडियो दिखाकर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था। ब्लैकमेल कर लगातार यौन शोषण करता था। उनसे रुपये भी वसूलता था। पुलिस की जांच के सामने आया कि आरोपी अजीत ने करीब 20 से ज्यादा किशोरों को अपना शिकार बनाकर उनके साथ गंदे काम के वीडियो बनाए हैं। बीती 16 अगस्त को गांव में कुकर्म का वीडियो वायरल हुआ तो पीड़ित किशोर और उनके परिजन शर्मशार हो गए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद घटना से अवगत कराते हुए छह लोगों ने थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी तो सामने आया कि आरोपी अजीत किशोरों को मोबाइल में गेम खेलने के बहाने पहले अपने पास बुलाता था। वीडियो गेम खेलने के दौरान वह किशोरों को अपने मोबाइल में पोर्न दिखाकर अपने जाल में फंसाकर गंदी हरकत करता था। बताया कि किशोरों पर दबाव बनाकर दूसरे किशोरों को भी बुलाकर अपने जाल में फंसाता था। इस तरह किशोरों के साथ गंदा काम कर लाखों रुपये वसूले गए।
 
विज्ञापन

शर्मिंदगी की वजह से सामने नहीं आ रहे पीड़ित
कई पीड़ित शर्म के कारण पुलिस को बयान देने से कतरा रहे हैं। पुलिस पीड़ितों को तलाश कर उन्हें बयान देने के लिए समझा रही है। इसके बाद भी पीड़ित पक्ष मुकदमे में अपना पक्ष शामिल कराने को तैयार नहीं है।
कुकर्म के पीड़ित चले गए गांव से बाहर
किशोरों के साथ कुकर्म के वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित गांव छोड़कर अन्य स्थान पर चले गए हैं। शर्म के चलते किशोर गांव से दूरी बना रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed