{"_id":"60d46354f91d5d136003ef75","slug":"up-news-rain-with-thunderstorm-has-start-in-many-areas-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम का हाल: मेरठ में तेज आंधी के साथ बारिश शुरू, शहरवासियों को गर्मी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम का हाल: मेरठ में तेज आंधी के साथ बारिश शुरू, शहरवासियों को गर्मी से मिली राहत
Thu, 24 Jun 2021 04:19 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 24 Jun 2021 04:19 PM IST
सार
मेरठ में चिलचिलाती धूम के बीच अचानक तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश होने से शहरवासियों को गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन
मेरठ में तेज आंधी के साथ बारिश हुई।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
पश्चिमी यूपी में पिछले तीन-चार दिनों से उमस भरी गर्मी के बीच गुरुवार दोपहर को मेरठ में तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। बताया गया कि शहर के कई इलाकों में तेज बारिश हुई है। वहीं बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन
इससे पहले चिलचिलाती धूप के बीच पारा फिर से 40 डिग्री के पास पहुंच गया था। गर्मी का आलम यह था कि दिन निकलते ही सूरज आसमान से आग बरस रहा था। बताया गया कि था कि अभी गर्मी से राहत के आसार नहीं है लेकिन, गुरुवार दोपहर के बाद अचानक तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। उधर, सहारनपुर जिले में आज सुबह के समय हल्की बारिश हुई। इससे वहां के लोगों को काफी राहत मिली।
विज्ञापन
पश्मिची यूपी में तेजी से बढ़ रहा मानसून पिछले एक सप्ताह से फिर धीमा पड़ गया है। मानसून के धीमा पड़ने के कारण अभी मेरठ और आसपास जिलों को फिर से अच्छी बारिश की दरकार है। इसलिए तीन-चार दिन से गर्मी अपना रौद्र रूप दिखा रही है। चढ़ता पारा और उमस ने शहर से लेकर देहात तक लोगों का हाल बेहाल कर दिया था।
विज्ञापन
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि मानसून जिस रफ्तार से बढ़ रहा था उसकी रफ्तार बहुत धीमी हो गई है। इसी कारण से अभी मानसून को आने में वक्त लग रहा है। अभी मेरठ और आसपास के जिलों में अच्छी बारिश की संभावना कम है।