फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Weather Forecast: Heavy Rain Has Continues in Many Cities Of West UP

UP Monsoon Update: पश्चिमी यूपी में झमाझम बारिश, कई इलाकों में जलभराव, गर्मी से मिली राहत

Wed, 14 Jul 2021 12:20 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 14 Jul 2021 12:20 PM IST
सार

लंबे इंतजार के बाद मानसून ने जोरदार दस्तक दी। पश्चिमी यूपी में मंगलवार और बुधवार को कई शहरों में अच्छी बारिश हुई।

विज्ञापन
UP Weather Forecast: Heavy Rain Has Continues in Many Cities Of West UP
बागपत में तेज बारिश हुई। - फोटो : amar ujala

विस्तार

करीब 20 दिन से निष्क्रिय चल रहे मानसून ने पश्चिमी यूपी में दस्तक दे दी है। मेरठ में मंगलवार को हल्की और बुधवार को तेज बारिश हुई। इसके अलावा पश्चिमी यूपी के कई शहरों में अच्छी बारिश हुई है। बारिश से जहां मौसम सुहाना हो गया है तो वहीं किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं।

विज्ञापन


बताया गया कि बारिश न होने के कारण लगातार गर्मी का असर बढ़ता जा रहा था। इस मानसूनी सीजन में मेरठ में करीब 49 प्रतिशत बारिश कम हुई। जिससे फसलें भी प्रभावित हो रही थी। वहीं बुधवार को सुबह से ही आसमान पर काले बादल छाए और देखते ही देखते झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश होने से यहां तापमान में गिरावट आई है और मौसम खुशनुमा हो गया है। बारिश होने से शहरवासियों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। 
विज्ञापन


सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि जोरदार दस्तक के साथ मानसून की बारिश से मौसम बदल गया है। उन्होंने कहा कि अभी दो-तीन दिन तक मध्यम बारिश होने के आसार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाला सफाई की खुल गई पोल, शहर बन गया टापू
मेरठ शहर में नालों की सफाई की पोल मानसून की पहली बारिश ने ही खोल दी। जहां गली मोहल्लों में भारी जलभराव हो गया, वहीं नाले उफन कर सड़कों पर बहने लगे। शहर के निचले इलाके ही नहीं बल्कि ऊपरी इलाकों में भी जलभराव हो गया। यानी सीधे-सीधे नगर निगम द्वारा नाला सफाई पर खर्च किए गए करोड़ों रुपये बारिश के पानी के साथ बह गए। शहर के बड़े नाले ओडियन, आबू नाला प्रथम और आबू नाला द्वितीय ओवरफ्लो हो गए। ओड़ियन नालों के आसपास ब्रह्मपुरी सहित कई इलाकों में सड़कों पर जलभराव हो गया है।

UP Weather Forecast: Heavy Rain Has Continues in Many Cities Of West UP
गांवों में जलभराव। - फोटो : amar ujala

वहीं सरधना क्षेत्र में भी आज सुबह हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई। हालांकि इसके कुछ देर बाद तेज बारिश हुई। बताया गया कि यहां करीब एक घंटे से अधिक बारिश होने के कारण सड़कों पर जलभराव हो गया। वहीं कुछ नालों की साफ-सफाई न होने के कारण नालों का दूषित पानी भी सड़कों पर आ गया, इससे नगर की सड़कें तालाब में तब्दील होती दिखाई दी।

बागपत में सुबह से मूसलाधार बारिश, कई इलाकों में जलभराव

बागपत जिले में आज सुबह करीब 10 बजे से मूसलाधार बारिश हो रही है। जिससे कई इलाकों में जलभराव हो गया। कई जगह नालों पर अतिक्रमण के चलते दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर भी पानी भर गया। जिससे जाम की स्थिति बनी रही। बागपत में सुबह करीब 10 बजे से मूसलाधार बारिश शुरू हो गई थी। बारिश के चलते कोर्ट रोड, बड़ौत रोड, दिल्ली रोड, पुराना कस्बा, माता कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी, जिला अस्पताल, शौकत मार्केट में जलभराव हो गया।

वहीं शौकत मार्केट के व्यापारियों ने विरोध भी जताया। नगर पालिका पर साफ-सफाई व्यवस्था के प्रति लापरवाही का आरोप लगाया। उधर, मूसलाधार बारिश से किसानों के चेहरे भी खिल गए। फसलों की सिंचाई के लिए किसान कई दिनों से आसमान की ओर टकटकी लगाए हुए थे। सिंचाई न होने की वजह से फसलें सूखने लगी थीं। बारिश से मौसम सुहावना हो गया और उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है।

UP Weather Forecast: Heavy Rain Has Continues in Many Cities Of West UP
शामली में बारिश से जलभराव हुआ। - फोटो : amar ujala

शामली जिले में सुबह आठ बजे से तेज बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शहर के नेहरू मार्केट, माजरा रोड, कबाड़ी बाजार समेत कई बाजारों में जलभराव हो गया। पानीपत खटीमा हाईवे पर चल रहे मिट्टी के काम के कारण सड़क पर कीचड़ फैल गया। हाईवे किनारे लगे मिट्टी के ढेर से मिट्टी बहकर सड़क पर आ जाने से आवागमन में दिक्कत हो रही है। वहीं दुपहिया वाहन चालक फिसलन के कारण परेशान हैं। यमुना में कल छोड़ा गया करीब 42 हजार क्यूसेक पानी आज सुबह कैराना यमुना पुल पर पहुंच गया है। इससे यमुना पर बनाए जा रहे फोरलेन पुल का निर्माण कार्य बंद हो गया है। 

बिजली गिरने से युवक झुलसा
चौसाना क्षेत्र के गांव खोडसमा में खेत में कुछ लोग धान की रोपाई कर रहे थे। इस दौरान एक सांप वहां से निकला और कुछ दूर झाड़ियों में छिप गया। इस दौरान सांप के ऊपर बिजली गिर गई। वहीं बिजली की चपेट में गांव के सात लोग आ गए। एक युवक की हालत गंभीर है। उसे अस्पताल ले जाया गया है। चपेट में आए अन्य लोग मामूली रूप से झुलसे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed