फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: Police raid in a house and three youth caught with girls in Meerut

यूपी: देह व्यापार की सूचना पर छापा, पुलिस ने तीन जोड़ों को पकड़ा, स्कूल ड्रेस में भी मिली युवती

Wed, 22 Dec 2021 01:48 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 22 Dec 2021 01:48 PM IST
सार

मेरठ में पुलिस ने एक मकान में छापा मारकर तीन जोड़ों को पकड़ा है। इनमें एक युवती स्कूल की ड्रेस थी। वहीं मकान से शराब और बीयर की खाली बोतल भी बरामद हुई। 

विज्ञापन
UP News: Police raid in a house and three youth caught with girls in Meerut
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ जनपद में कंकरखेड़ा पुलिस ने एक मकान में देह व्यापार की सूचना पर छापा मारा। पुलिस ने यहां से तीन जोड़ों को पकड़कर हिरासत में लिया और थाने ले आई। पकड़े गए युवकों से कई घंटे तक पूछताछ की गई। 

विज्ञापन


कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में कुछ युवक किराए पर रहते हैं। युवक कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र हैं। कॉलोनी के कुछ लोगों ने मंगलवार को मकान में देह व्यापार चलने की सूचना दी। पुलिस पहुंची और मकान की तलाशी ली। इस दौरान यहां से तीन जोड़ों को पकड़ा। इनमें एक युवती स्कूल ड्रेस में थी। पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। मकान से शराब और बीयर की खाली बोतल भी बरामद हुई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी में ताबड़तोड़ हत्याएं: मंत्री और अफसरों के दावों की खुल रही पोल, हाईवे पर हो रहे दिनदहाड़े कत्ल, सबूत हैं ये तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलोनी के लोगों का कहना है कि काफी दिन से यहां युवतियों का आना-जाना था। युवकों को कई बार समझाया गया। लेकिन, वह नहीं माने। कॉलोनी के लोगों ने पकड़े गए जोड़ों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। 

यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: सराफ को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला, सामने आई अनैतिक संबंध की बात, खौफनाक है वारदात

थाना पुलिस का कहना है कि युवतियों को चेतावनी देकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed