फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: One person died after falling from the second floor of house of sub inspector in Modipuram of Meerut

यूपी: दरोगा के मकान की दूसरी मंजिल से गिरकर व्यक्ति की मौत, बेटी की तलाश में पांच माह से भटक रहा था पिता

Fri, 27 Aug 2021 03:17 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 27 Aug 2021 03:17 PM IST
सार

मेरठ में दरोगा के मकान की दूसरी मंजिल से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की बेटी पांच महीने गायब हो गई। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
UP News: One person died after falling from the second floor of house of sub inspector in Modipuram of Meerut
दरोगा का मकान। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अपह्त बेटी की तलाश में बरेली से मेरठ आए पिता ने विवेचक दरोगा के घर से कूदकर जान दे दी। पल्लवपुरम पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। दरोगा शव को मृतक के घर बरेली लेकर चला गया।

विज्ञापन


बरेली के इज्जत नगर थाना क्षेत्र के गांव से पांच महीने पहले संदिग्ध हालात में युवती गायब हो गई थी। पिता ने बरेली में अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमे की जांच इज्जतनगर थाने की प्रहलादपुर पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा सुनील कुमार कर रहे थे।
विज्ञापन


चार दिन पहले पुलिस को सर्विलांस के जरिए युवती की लोकेशन बुलंदशहर में मिली। इस पर लड़की का पिता, दरोगा सुनील कुमार, ड्राइवर पंकज, एक कांस्टेबल मंगलवार को बुलंदशहर गए, लेकिन युवती नहीं मिली। इसके बाद पता चला कि युवती अपने प्रेमी के साथ मेरठ में है। बुलंदशहर से पुलिस टीम और पीड़ित बुधवार रात मेरठ पहुंचे और दरोगा सुनील कुमार सबको लेकर रुड़की रोड के एकता नगर स्थित अपने आवास पर आ गए। यहां पर लड़की के पिता ने छत से कूदकर जान दे दी। पल्लवपुरम पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच माह से भटक रहा था पिता
पिता पांच माह से बेटी को ढूंढ रहा था। पुलिस को साथ लेकर वह कई जगह पर गए, लेकिन बेटी का सुराग नहीं लगा। उसे उम्मीद थी कि बेटी मेरठ में मिल जाएगी। पुलिस ने बताया है कि पीड़ित रोजाना थाने पहुंचकर बेटी को बरामद कराने की मांग करता था। दरोगा के मकान की छत से कूदने पर भी सवाल उठ रहे हैं। दरोगा सुनील कुमार का कहना है कि बेटी न मिलने पर पीड़ित परेशान था।

पुलिस का खर्च उठा रहा था पीड़ित
बताया गया है कि बेटी की तलाश में पुलिस को कहीं भी जाना पड़ता था तो उसका खर्च पीड़ित ही उठाते थे। मंगलवार को भी किराए की टैक्सी में दरोगा और सिपाही के साथ पीड़ित पहले तो बुलंदशहर और फिर मेरठ आए थे।

छत पर क्यों सोया था मृतक
पीड़ित की मौत के बाद सवाल उठ रहे हैं। बताया कि दरोगा अपने परिवार के साथ सोए हुए थे। सिपाही और ड्राइवर दूसरे कमरे में थे। पीड़ित को छत पर सोना बताया है। इसको लेकर अभी पल्लवपुरम पुलिस जांच कर रही कि छत पर पीड़ित के साथ कौन-कौन थे। दरोगा उनको अपने घर क्यों लाए थे। इसकी भी जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed