{"_id":"5f55d1bf6a6e321a4f5874c9","slug":"up-news-one-died-and-five-injured-in-car-accident-in-deoband-of-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ने ट्रक में मारी टक्कर, मौके पर एक की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ने ट्रक में मारी टक्कर, मौके पर एक की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल
Mon, 07 Sep 2020 11:53 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 07 Sep 2020 11:53 AM IST
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन
देवबंद में सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर जेल के पास तेज गति से आ रही कार ने सड़क पर खड़े हुए ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि मौके पर ही कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो महिलाओं सहित पांच की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बताया गया कि देवबंद फ्लाईओवर से उतरते हुए यह हादसा हुआ है। मृतक परवीन कुमार पुत्र रहतुलाल निवासी उत्तराखंड के थाना बुग्गावाला के गांव डांडा तेलपुरा गाजियाबाद से दवाई लेने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
हादसे में प्रवीण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रवीण के पिता रहतुलाल पुत्र मुल्तान सिंह, जयकुमार पुत्र काशीराम, संजय सैनी पुत्र सुरेंद्र सैनी, सुमन पत्नी जयकुमार व उसकी पत्नी नीति गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह भी पढ़ें: सीसीएसयू अपडेट: हवा में शासन के आदेश... नहीं शुरू हुई ऑनलाइन पढ़ाई
उधर, सहारनपुर के थाना मंडी क्षेत्र की इंदिरा कॉलोनी में बस की टक्कर से बिजली का खंभा और लाइन टूटकर सड़क पर गिर गई। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/