फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: One accused arrested for duping Congress leader Naseem Qureshi of 3.5 crore

यूपी: कांग्रेस नेता नसीम कुरैशी से साढ़े तीन करोड़ रुपये की ठगी में एक दबोचा, अन्य आरोपी जल्द होंगे गिरफ्तार

Thu, 25 Nov 2021 01:23 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 25 Nov 2021 01:23 AM IST
सार

कांग्रेस नेता के साथ साढ़े तीन करोड़ रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी हनीफ को गिरफ्तार किया है इस मामले में अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
UP News: One accused arrested for duping Congress leader Naseem Qureshi of 3.5 crore
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में कांग्रेस नेता नसीम कुरैशी से साढ़े तीन करोड़ रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने बुधवार को बागपत के बरनावा से आरोपी हनीफ को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने मीट प्लांट लगाने के नाम पर कई किश्तों में ठगी कर ली। पुलिस का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है, अन्य आरोपी भी जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

विज्ञापन


कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष नसीम कुरैशी ने देहली गेट थाने में कुछ दिन पहले अपने साथ हुई ठगी की एफआईआर दर्ज कराई थी। नसीम ने बताया कि हनीफ कुरैशी ने मध्य प्रदेश के मीमज में जगह दिखाते हुए वहां पर मीट फैक्टरी खोलने की योजना तैयार की। जिसमें आरोपी ने कई बारी में करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये ठग लिए। पुलिस ने इस मामले में  अकबर, नासिर निवासी ब्रह्मपुरी,  हनीफ कुरैशी, समीर, मोनू और अलीसा निवासी बिनौली के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 में मामला दर्ज किया था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खास रिपोर्ट: खाप की ‘खाद’ से मजबूत हुईं किसान आंदोलन की जड़ें, पढ़िए भाजपा नेताओं पर गुजरी आपबीती की कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं देहली गेट पुलिस को मंगलवार रात लोकेशन मिली। जिसके बाद पुलिस ने दबिश देते हुए हनीफ को गिरफ्तार कर लिया है। देहली गेट पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: सराफ को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला, सामने आई अनैतिक संबंध की बात, खौफनाक है वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed