{"_id":"5fc502ef8ebc3e9bb45274ea","slug":"up-news-objectionable-post-against-muslim-religious-leader-and-beaten-up-to-a-young-man-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: धर्मगुरु के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर विवाद, युवक से मारपीट और...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: धर्मगुरु के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर विवाद, युवक से मारपीट और...
Tue, 01 Dec 2020 01:06 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 01 Dec 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में कोतवाली थाना क्षेत्र के जतीवाड़ा में एक समुदाय के धर्मगुरु पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर हंगामा हो गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, कोतवाली क्षेत्र के जतीवाड़ा में रहने वाले राजा ने सोमवार को एक समुदाय के धर्मगुरु पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए फेसबुक पर पोस्ट डाल दी। इसकी जानकारी लगने पर लोग राजा के घर पहुंचे और उससे पोस्ट डिलीट करने की बात कही। आरोप है कि राजा ने उनके साथ मारपीट कर दी। इस दौरान दोनों सुमदाय आमने-सामने आ गए और जमकर हंगामा हुआ।
विज्ञापन
सूचना पर सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया, इंस्पेक्टर कोतवाली आशुतोष कुमार और इंस्पेक्टर देहली गेट राजेंद्र त्यागी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आरोपी राजा को गिरफ्तार कर लिया और लोगों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने पर दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, ये है पूरा मामला
एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर पोस्ट डिलीट करवा दी गई है। तनाव के हालात नहीं है। आरोपी से पूछताछ जारी है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/