फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: 150 people fall ill due to food poisoning in Saharanpur, one dead, screams in hospitals

UP News: सहारनपुर में फूड प्वाइजनिंग से 150 लोग बीमार, एक की मौत, अस्पतालों में मची चीख-पुकार

Sun, 06 Jul 2025 10:23 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 06 Jul 2025 10:23 AM IST
सार

Food Poisoning: जिले के नानौता कस्बे में शनिवार देर रात शिया समुदाय के लोगों ने मजलिसों का आयोजन किया था। इसी दौरान कुछ गलत खाने-पीने से उनकी हालत बिगड़ गई। मरीजों को आसपास के चिकित्सकों और अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
UP News: 150 people fall ill due to food poisoning in Saharanpur, one dead, screams in hospitals
अस्पताल में भर्ती लोगों का इलाज करते डॉक्टर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नानौता कस्बे में शनिवार देर रात शिया समुदाय की महिलाओं, बच्चों सहित 150 से अधिक लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। 55 वर्षीय शबी हैदर की मौत हो गई। नगर में बड़ी संख्या में फूड प्वाइजनिंग से ग्रस्त लोगों को सीएचसी सहित निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कुछ लोगों को गंभीर हालत के कारण सहारनपुर व अन्य जगह ले जाया गया है।
विज्ञापन

 

UP News: 150 people fall ill due to food poisoning in Saharanpur, one dead, screams in hospitals
अस्पताल लाए गए लोग। - फोटो : अमर उजाला
शनिवार (मुहर्रम की नो तारीख) को नगर की सभी इमाम बारगाहों तथा घरों में मजलिसों का आयोजन हो रहा था। मजलिस के बाद घरों में खाने पीने का भी प्रबंध किया जाता है। इसी बीच देर रात कुछ लोगों व बच्चों को पेट दर्द व उल्टी की शिकायत होने लगी। उनका उपचार परिजनों द्वारा नगर में आसपास के निजी चिकित्सकों के यहां कराया जा रहा था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

UP News: 150 people fall ill due to food poisoning in Saharanpur, one dead, screams in hospitals
अस्पताल लाए गए बीमार। - फोटो : अमर उजाला
इसी बीच नगर के मोहल्ला शेखजादगान निवासी शबी हैदर (55) को हालत खराब होने पर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर चंडीगढ़ हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। इसी दौरान नगर में शिया समुदाय के  महिलाओं, पुरुषों तथा बच्चों के फूड प्वाइजनिंग के मामले बढ़ने लगे। 
 
विज्ञापन

फूड प्वाइजनिंग के कारण शबी हैदर की मौत की खबर मिलते ही लोगों में दहशत फैल गई। देखते ही देखते रात 1 बजे तक नगर में शिया समुदाय के महिलाओं व बच्चों सहित करीब 150 से अधिक लोग फूड प्वाइजनिंग की चपेट में आ गए। लगातार बढ़े फूड प्वाइजनिंग के मामलों से लोगों में अफरातफरी मच गई। 
 

बीमार लोगों को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित अन्य निजी अस्पताल व चिकित्सकों पास भर्ती कराया गया। जहां कुछ लोगों को हालत खराब होने के कारण जिले के सरकारी व निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। नानौता सीएचसी पर मौ. मियां, मोसिन, हसन मेहंदी, समर जहां, रिदा, सहाना, मुंशीफ हुसैन सहित 66 लोगों का उपचार किया गया, जिनकी हालत में सुधार है।

हालांकि अभी तक फूड प्वाइजनिंग के कारण का पता नहीं लग पाया है। वहीं इस संबंध में सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि दो दिन पूर्व के दूध में बर्फ डालकर पीने व कुछ गलत खाने से फूड प्वाइजनिंग हुई है। गर्मी के मौसम में बासी व भारी खाना खाने से भी फूड प्वाइजनिंग हो जाती है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed