फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: Minor rape victim gives birth to a girl, after the death of her parents the uncle makes her victim

UP News: नाबालिग रेप पीड़िता ने दिया बच्ची को जन्म, माता-पिता की मौत के बाद फूफा ने बनाया शिकार

Thu, 19 Sep 2024 12:54 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 19 Sep 2024 12:54 AM IST
सार

माता-पिता की मौत के बाद किशोरी को उसका फूफा अपने साथ ले गया। फूफी की मौत के बाद फूफा ने बच्ची के साथ गलत काम किया और ताई के पास छोड़कर भाग गया।

विज्ञापन
UP News: Minor rape victim gives birth to a girl, after the death of her parents the uncle makes her victim
new born baby - फोटो : iStock

विस्तार

हापुड़ जिले की दुष्कर्म पीड़ित किशोरी ने एलएलआरएमम मेडिकल कॉलेज में बच्ची को जन्म दिया है। हाईकोर्ट ने रेप पीड़ित बच्ची का प्रसव कराए जाने के लिए राज्य सरकार को खर्चा वहन करने, डीएम की निगरानी में किशोरी के स्वास्थ्य और मेडिकल के प्रिंसिपल को दो स्त्री रोग विशेषज्ञ की ड्यूटी लगाकर बच्ची के प्रसव के लिए समस्त व्यवस्था करने के आदेश दिए थे। प्राचार्य ने बताया कि जच्चा बच्चा स्वस्थ हैं।
विज्ञापन

 

यह है मामला
पुलिस के मुताबिक, इस पीड़ित किशोरी की मां की मौत उसके जन्म के दौरान हो गई थी। दो साल पहले पिता की भी मौत हो गई। उसके फूफा ने उसे अपने पास रख लिया। इसके बाद फूफी की भी मौत हो गई। कुछ महीने पहले फूफा इस किशोरी को रिश्तेदार के घर लेकर आया और बोला कि यह पेट में दर्द बताती है और छोड़कर चला गया। बेटी को लेकर ताई डॉक्टर के पास पहुंची तो पता चला कि वह गर्भवती है। तब थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। आरोपी फूफा को कोर्ट ने जेल भेज दिया है। बाल कल्याण समिति के पत्र पर चिकित्सक दल ने पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण किया, जिसमें 7 माह का गर्भ बताया गया। पिछले दिनों किशोरी को मेडिकल में भर्ती किया गया, जहां मंगलवार को उसने बच्ची को जन्म दिया। गोद लेने वाली एजेंसी को बच्चा दिए जाने का आदेश कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed