फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: Kharkhauda Police has arrested to Liquor mafia Shahzad in Meerut

शराब माफिया शहजाद गिरफ्तार, युवती को गोदाम में बंधक बनाकर किया था दुष्कर्म, पूछताछ जारी

Wed, 14 Oct 2020 05:22 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 14 Oct 2020 05:22 PM IST
विज्ञापन
UP News: Kharkhauda Police has arrested to Liquor mafia Shahzad in Meerut
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में मेरठ जनपद की खरखौदा पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी शहजाद को गिरफ्तार किया है। शराब व भू-माफिया शहजाद बुधवार को खुद ही गिरफ्तारी देने थाने पहुंचा। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शराब माफिया शहजाद उर्फ पाशा ने सन 2011 से अपराध की दुनिया में कदम रखा। शहजाद घोसीपुर का रहने वाला है। आरोपी पहले लोहिया नगर में अवैध सट्टे का कारोबार करता और कराता था। लेकिन 2015 में इसका नाम शराब माफिया की लिस्ट से जुड़ा। 
विज्ञापन


बताया गया कि साल 2015 और 2016 में दबिश के दौरान अपराधी शहजाद ने सीओ किठौर सहित आबकारी टीम पर जानलेवा हमला किया गया था। वहीं पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अपराधी पर इस समय 13 मुकदमे चल रहे हैं। सितंबर महीने में ही शहजाद जेल से छूटकर आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जांच में एक और मामला सामने आया है। शहजाद ने अपने लोहिया नगर के गोदाम में एक युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। जब मामला खुला तो वह खुद ही गिरफ्तारी देने थाने पहुंच गया। पाशा की इस समय थाना खरखौदा पर हिस्ट्रीशीटर खुली है।

यह भी पढ़ें: ईडी का छापा... बसपा पूर्व एमएलसी के मकान में कई घंटे चली पूछताछ, खुलेंगे बड़े राज, तस्वीरें


वहीं इससे पहले शराब माफिया रमेश प्रधान की 1.10 करोड़ की संपति जब्त की गई थी। ब्रह्मपुरी पुलिस ने शराब माफिया रमेश प्रधान पर गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के तहत कार्रवाई की थी।

पुलिस के साथ एसीएम प्रथम सुनीता सिंह, सीओ ब्रह्मपुरी अमित राय, एक प्लाटून पीएसी व पुलिस फोर्स रमेश के घर सूर्यापुरम पहुंचे थे। जहां पुलिस को रमेश की पत्नी आशा व उसके बच्चे मिले थे। पुलिस ने पत्नी और बच्चों को घर से निकाल कर मकान को जब्त कर लिया था। इसके बाद पुलिस आशा को लेकर दूसरे मकान मंगतपुरम पहुंची थी। आशा ने घर से जरूरत का सामान निकाला और उसके बाद पुलिस ने उस मकान को भी जब्त कर लिया था। रमेश की पांच गाड़ियां भी जब्त की गई थी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed