फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: It is rained in many cities of western UP and get relief from heat

पश्चिमी यूपी में मौसम का हाल: हल्की बारिश से बदला मौसम, गर्मी से मिली राहत, भारी बारिश का अलर्ट जारी

Fri, 20 Aug 2021 02:09 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 20 Aug 2021 02:09 PM IST
सार

रिमझिम बारिश से जहां गर्मी से राहत मिली है तो वहीं दिन के तापमान में भी गिरावट आई है। वहीं पश्चिमी यूपी में अगले तीन दिन तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
UP News: It is rained in many cities of western UP and get relief from heat
मेरठ में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी यूपी में पिछले एक सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मौसम ने एक बार फिर से करवट बदल ली है। बदलते मौसम के साथ शुक्रवार सुबह से ही आसमान पर काले बादल छाए हुए है। इस बीच रिमझिम बारिश शुरू हो गई है। बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया है। वहीं पश्चिमी यूपी में तीन दिन का अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


रिमझिम बारिश से जहां गर्मी से राहत मिली है तो वहीं दिन के तापमान में भी गिरावट आई है। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से मौसम शुष्क चल रहा था। इस कारण से गर्मी का स्तर बढ़ता जा रहा था, फिर से मानसून के सक्रिय होने से पश्चिमी यूपी में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार है।
विज्ञापन


उमस ने किया था परेशान, शाम को हुई बूंदाबांदी
कई दिन से गर्मी के हालात के बीच गुरुवार को भी दिन में उमस ने परेशान किया। शाम के समय कुछ बूंदाबांदी जरूर हुई, लेकिन इससे भी ज्यादा राहत नहीं मिल सकी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आगामी तीन दिन तक पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश होने के आसार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस महीने में गर्मी लगातार लोगों को सता रही है। तापमान भी 37 डिग्री के ऊपर तक रहा है। गुरुवार को मौसम का मिजाज बदला तो आसमान पर हल्के बादल नजर आए। उमस के साथ ही शाम होने तक आसमान में घने बादल छा गए और कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई। हालांकि इससे भी गर्मी से खास राहत नहीं मिल सकी थी।


मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 85 और न्यूनतम 52 प्रतिशत दर्ज की गई। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि 20 से लेकर 23 अगस्त तक पश्चिमी यूपी में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। तराई क्षेत्र में बारिश ज्यादा भी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed