{"_id":"5fabe77a295c76535569ad84","slug":"up-news-in-hindi-one-accused-arrested-after-betting-on-ipl-match-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते आरोपी को दबोचा, भाजपा नेता का बताया रिश्तेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते आरोपी को दबोचा, भाजपा नेता का बताया रिश्तेदार
Wed, 11 Nov 2020 07:00 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 11 Nov 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में नगर कोतवाली पुलिस ने आईपीएल के फाइनल मैच पर सट्टा लगाने के आरोप में शिवम कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी एक भाजपा नेता का रिश्तेदार बताया जा रहा है। आरोपी के पास से तीन मोबाइल फोन, 18 सिम और दो डुप्लीकेट आधार कार्ड, रजिस्टर बरामद किए गए हैं। हालांकि, पुलिस आरोपी से कोई नकदी बरामद नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
नगर कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि कुछ समय से नुमाईश कैंप क्षेत्र में आईपीएल के नाम पर सट्टा खेलने की सूचना मिल रही थी। मंगलवार शाम क्षेत्र में दबिश दी गई। इस दौरान आरोपी शिवम को सट्टे की गतिविधियों में संलिप्त पाया गया। आरोपी ने कुछ साइटें खोल रखीं थीं और अलग- अलग सिम से मोबाइल का इस्तेमाल कर रहा था। इसके बाद पुलिस ने उसे थाने लेकर आई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में आईपीएल के फाइनल मैच के अलावा अन्य तरीके से लाखों रुपये का सट्टा लगाया जा रहा था। जब आरोपी को पुलिस ने पकड़ा तो एक स्थानीय भाजपा नेता और अन्य लोग उसे छोड़ने के लिए दबाव बनाने थाने पहुंच गए। भाजपा के व्यापार प्रकोष्ठ में एक पदाधिकारी को शिवम का रिश्तेदार बताया जा रहा है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि सट्टेबाजी में लिप्त अन्य लोगों को पकड़ने और नकदी बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: रेस्टोरेंट में चल रहा था मोटी कमाई का ये धंधा, एक डायरी ने खोल दिए सभी राज, देखिए तस्वीरें
नुमाईश कैंप, पंजाबी बाग, हकीकतनगर में पहले भी खूब चलता रहा सट्टा
आईपीएल सहित अन्य तरीकों से नुमाईश कैंप, पंजाबी बाग और हकीकत नगर में पिछले कुछ सालों से लगातार लाखों रुपये के सट्टे का खेल चलता रहा है। एक सप्ताह पहले ही पेटीएम के नाम पर सट्टे के बड़े गिरोह में गिरफ्तार आरोपी भी इन्हीं क्षेत्रों के निवासी हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/