फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: four illegal colonies and more 20 shops demolished by bulldozed by MDA team in Meerut

मेरठ में खूब दौड़ रहा योगी का बुलडोजर: एमडीए ने चार अवैध कॉलोनी और 20 से अधिक दुकानों को किया ध्वस्त

Sat, 30 Apr 2022 12:02 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 30 Apr 2022 12:02 PM IST
सार

सीएम योगी का बुलडोजर मेरठ में खूब दौड़ रहा है। एमडीए की टीम ने शनिवार सुबह से ही बड़ी कार्रवाई की। शहर में चार अवैध कॉलोनियों और 20 से अधिक दुकानों को ध्वस्त किया गया है।

विज्ञापन
UP News: four illegal colonies and more 20 shops demolished by bulldozed by MDA team in Meerut
मेरठ में अवैध दुकानों पर चला बुलडोजर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ जनपद में एमडीए द्वारा शनिवार यानी आज सुबह से ही बड़ी कार्रवाई की गई। शहर के 16 स्थानों पर बुलडोजर चला। भारी पुलिस बल के साथ एमडीए के जोनल अधिकारी डटे भी डटे रहे। इस ध्वस्तीकरण अभियान में चार अवैध कॉलोनी, 20 से अधिक दुकानें, व्यावसायिक हॉल, ग्रीन बेल्ट पर होटल शामिल है।

विज्ञापन


एमडीए के अभियान के तहत शहर में शनिवार को 16 स्थानों पर ध्वस्तीकरण का काम चला। एमडीए के जोन-ए, बी, सी और डी में अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की गई। ध्वस्तीकरण अभियान में जोन-डी में पड़ने वाले मवाना रोड, गढ़ रोड, हापुड़ रोड पर तीन अवैध कॉलोनियों को शामिल किया गया है। इन अवैध कॉलोनियों को क्रमश: तीन हजार, छह हजार और तीन हजार वर्ग मीटर में बसाया जा रहा है। 
विज्ञापन


इसके अलावा बागपत रोड पर चार दुकानें, भोला रोड पर छह दुकानें, इस्माइल नगर में दो दुकानों पर बुलडोजर चल रहा है। वहीं एनएच-58 पर ग्रीन बेल्ट पर बने होटल और रेस्टोरेंट पर कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: टूटा गमों का पहाड़: परिवार के तीन लोगों की मौत, शादी के चंद घंटों बाद गई दूल्हे की जान तो कहीं डांस करते हुए मौत, भावुक हैं तस्वीरें

इसमें एनएच-58 पर केशव ढाबा के बराबर में योगीपुरम चौकी से पहले बाईपास रोड पर निर्माण को ध्वस्त किया गया है। इसके अलावा अन्य कई होटल और रेस्टोरेंट भी ग्रीन बेल्ट पर बने हैं। एमडीए ने जिलाधिकारी दीपक मीणा और एसएसपी प्रभाकर चौधरी से भारी पुलिस बल की मांग की है।


कमिश्नर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को शहर में एक दर्जन से अधिक बुलडोजरों से अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया है। उन्होंने कहा कि बड़े पैमाने पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मामले दर्ज किए जा रहे हैं और ऐसा करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई करेंगे।

यह भी पढ़ें: अलविदा जुमे की नमाज फिर जमकर हंगामा: एक घंटे तक लगते रहे 'अल्लाह हू अकबर' के नारे, व्यापारियों ने दहशत में बंद कीं दुकानें, तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed